चंडीगढ - हरियाणा राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को हुई बैठक के दौरान राज्य में बौनों और किन्नरों के भत्ते बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘बौना भत्ता योजना के तहत अब उन्हें पहले के 500 रुपये की जगह एक हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ वहीं किन्नरों को दिए जाने वाले भत्ते को भी 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘3 फीट 8 इंच से कम लंबाई के पुरुष और 3 फीट 3 इंच से कम लंबाई की महिलाएं इस भत्ते की हकदार होंगी।’’ उल्लेखनीय है कि हरियाणा ने जून 2006 में बौनों और किन्नरों के लिए भत्तों की शुरुआत की थी।