रोहतक, 2 फरवरी। कहते हैं अगर मन में हौंसला हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। ऐसा ही एक कारनामा रोहतक की ललिता चौधरी ने कर दिखाया है। गत 25 से 28 जनवरी तक बैंगलोर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय फैशन वीक में अपनी शानदार उपलब्धि के कारण ललिता ने रोहतक का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का काम किया है। ललिता ने बताया कि इस उपलब्धि के बाद उनका इरादा दुबई फैशन वीक में अपनी कलेक्शन पेश करने व रोहतक का नाम रोशन करने का है।
बैंगलोर में आयोजित इस फैशन शो में प्रख्यात फैशन डिजाइनर्स रितु कुमार, रीना ढ़ाका, अभिषेक दत्ता, शयानतन सरकार सहित विश्व के अनेक डिजाइनर्स ने भाग लिया था। ललिता ने इस फैशन वीक में रिसोर्ट वीयर के लिए 16 पोशाकें उतारी थी। जिसमें उसके कलेक्शन को भरपूर सराहना मिली तथा उन्हें वहां से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े ऑडर भी मिले हैं। इस फैशन शो के लिए वे पिछले एक वर्ष से कड़ी मेहनत कर रही थी। जिसका उन्हें भरपूर परिणाम मिला है। वे एकमात्र ऐसी डिजाइनर थी जो महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों के लिए भी ड्रैस प्रदर्शित की।
वे अब गोवा फैशन वीक में हिस्सा लेंगी तथा जल्द ही दुबई फैशन वीक में भी रोहतक की उपस्थिति दर्ज करवायेंगी। जल्द ही उनका नया कलेक्शन भी बाजार में आने वाला है। जिसमें ब्राईडल व ग्रूम कलेक्शन भी शामिल होगा।