चंडीगढ़ - सीनियर कांग्रेसी नेता और हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख शकील अहमद ने हरियाणा ऐडहोक समिति का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह हरियाणा के सिखों को और गुरूघरों की सेवा संभाल का हक मिलना चाहिए। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इस मामले में संजीदगी पूर्ण बर्ताव की अपील की। चंडीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए शकील अहमद ने गुरुद्वारा समिति को लेकर सिक्ख संगतों को शांती बनाए रखने की अपील की।
वहीं फरीदाबाद से पूर्व कांग्रेसी एम.पी. अवतार सिंह भड़ाना के पार्टी से इस्तीफ़ा दिए जाने पर हरियाणा कांग्रेस इंचार्ज ने इसको नुकसानदायक बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक छोटे से वर्कर के भी जाने से फर्क पड़ जाता है। शकील ने कहा कि भड़ाना पहले से ही पार्टी से जाने का मन बना चुके थे। उन्होंने कहा कि जाने वाले को कौन रोक सकता है? अवतार सिंह भड़ाना को हरियाणा के एक धाकड़ नेता के तौर पर जाना जाता था। 3 बार एम.पी. रह चुके भड़ाना की कमी को शकील अहमद ने मान लिया है।