पंचकूला - सीएम आवास की ओर कूच रहे कंप्यूटर प्रोफेशनल्स को आज यहां सेक्टर 5-6 की मुख्य सडक़ पर पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद नाराज होकर काफी देर तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर प्रोफेशनल तीन साल की सेवा के बाद नियमित करने की मांग को लेकर 12 दिन से धरना दे रहे हैं।
दोपहर बाद कंप्यूटर प्रोफेशनल जुलूस के रूप में मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने लगे तो करीब एक किमी दूर पुलिस ने उन्हें सेक्टर 5-6 की मुख्य सडक़ पर रोक दिया। काफी देर तक प्रोफेशनल्स वहीं नारेबाजी करते रहे। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से बातचीत करने चंडीगढ़ रवाना हो गया। धरना प्रदर्शन में राज्य उप महासचिव नैब सिंह, उप प्रधान शमशेर सिंह, प्रवीन प्रेस प्रवक्ता रवि राज परमार, जिला प्रधान सुखविंद्र, अशोक कुमार हिसार, सोमनाथ कुरूक्षेत्र, सुरजीत जांगड़ा सिरसा, उत्कृष्ट करनाल, विक्रम पानीपत, अजीत जींद, गोपाल कैथल, जुबरे मेवात, संदीप राठी झज्जर, अजय रेवाड़ी, विकास नारनौल आदि ने भाग लिया।