Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मेरी साफ छवि पर धूमल परिवार कीचड़ उछालना चाहता है: वीरभद्र

Updated on Friday, August 08, 2014 13:15 PM IST

शिमला - सदन में विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेता दिल्ली हाईकोर्ट के केस की सुनवाई के बारे में गलत सूचनाएं देकर मीडिया को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कोशिश मेरी साफ छवि पर कीचड़ उछालने की है। प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर के खिलाफ कुछ केस चल पड़े हैं और कुछ जांच में हैं, उन पर पर्दा डालने की कोशिश में यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है।

 

 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि हमारे विरोधी हमें इतना कमजोर न समझें, ऐसे षड्यंत्रों से निकलना हमें आता है। जो मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, उसमें सरकारी वकील ने अपना कमैंट किया है, उसे हाईकोर्ट ने न तो रिकार्ड किया है और न ही इस संदर्भ में कोई टिप्पणी या आदेश किए हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने केवल सीबीआई और आयकर विभाग को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है लेकिन इससे ही कुछ लोगों के मन में लड्डू फूटने लग पड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस केस में मुझे आज तक नोटिस नहीं मिला है और न ही मेरा वकील इस केस की सुनवाई में जाता है। जब मुझे कोर्ट इस केस की कार्यवाही में शामिल करेगा, मैं तभी अपना पक्ष रखूंगा।

 

वीरभद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट में प्रशांत भूषण ने जनहित याचिका दायर की है और वह मुझे व्यक्तिगत तौर पर जानते भी हैं। भाजपा सरकार के वक्त उनके ट्रस्ट को पालमपुर में चाय बागान की जमीन शिक्षण संस्थान के संचालन के लिए दी गई थी। जब उन्होंने 2 वर्षों के भीतर वहां पर शिक्षण संस्थान शुरू नहीं किया तो भाजपा की ही सरकार के वक्त कांगड़ा के डीसी ने उन्हें नोटिस दिए थे। उन्हीं नोटिस के आधार पर डीसी के कोर्ट में यह केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सामान्य तरीके से जांच चल रही है और यह मामला कांग्रेस की चार्जशीट में भी शामिल था।

 

एक सवाल के जवाब में वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं, वे विधायक और सांसद पदों से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई मापदंड नहीं बना है कि मामले की सुनवाई और मामला दर्ज होने पर इस्तीफा देना पड़े। वीरभद्र सिंह ने साफ कहा कि मैं मच्छर के काटने से नहीं डरता। मुझे अपनी लड़ाई लडन$ी आती है। न्यायिक व्यवस्था पर मेरा पूरा भरोसा है। पहले भी धूमल ने 2 बार मुख्यमंत्री रहते हुए मेरे खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए और हर बार कोर्ट से मुझे क्लीन चिट मिली है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X