शिमला (एसएनएस) - शिमला जिला हॉकी के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व प्रदेश हॉकी हिमाचल के सचिव अनुराग ठाकुर से मिला और उन्हें राष्ट्रीय टेलेन्ट एथलीट का अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाऐं दी।
इस प्रतिनिधि मंडल में जिला हॉकी शिमला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण पारिक, राजकुमार ठाकुर, महासचिव भूपेन्द्र, कोषाध्यक्ष चमन लाल बंसल और प्रैस सचिव राजू ठाकुर शामिल थे। जिला शिमला हॉकी के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय टेलेन्ट एथलीट की स्थापना 2020 में होने वाले ऑल िपक खेलों में भारत को कम से कम 20 स्वर्ण पदक दिलाने की तैयारियों के सिलसिले में की गई है। राष्ट्रीय टेलेन्ट एथलीट भारत के एथलीटों को खेलों में अधिक से अधिक स्वर्ण पदक लाने की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाकर हिमाचल और धर्मशाला की ख्याति पूरे विश्व में की है उसी तरह अनुराग ठाकुर जी राष्ट्रीय टैलेन्ट एथलीट का अध्यक्ष बनने पर 2020 में होने वाले ऑल िपक्स खेल स्पर्धाओं में भारत को कम से कम 20 स्वर्ण पदक दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।