Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

पराला मंडी रोड पर बरागटा के बयान पर आपत्ति

Updated on Sunday, July 27, 2014 19:56 PM IST

शिमला - मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने पराला मंडी व ठियोग-हाटकोटी सडक़ के बारे पूर्व बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।  ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार ने हमेशा बागवानों के हित में निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि बरागटा दो मर्तबा प्रदेश के बागवानी मंत्री पद पर रहे परन्तु उन्होंने बागवानों के हितों के लिए कुछ भी नहीं किया। अब जब लोगों ने उन्हें नकार दिया है तब बागवानों के हित याद आ रहे हैं।

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि अक्तूबर 2010 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पराला मंडी की आधारशिला रखी थी। इसके लिए पहले 400 करोड़ रुपये की घोषणा की गई परन्तु बाद में 100 करोड़ रुपये की घोषणा की गई परन्तु तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के तीन बजट पेश करने के बावजूद इस मंडी के लिए एक भी रुपये के बजट का प्रावधान नहीं किया गया। इसके निर्माण के लिए 5.25 करोड़ रुपये की राशि तत्कालीन केन्द्रीय यूपीए सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत स्वीकृत की गई थी और शेष 8 करोड़ रुपये की राशि हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अपने संसाधनों से की गई थी। शिमला, ढली तथा भट्टाकूफर मंडी का निर्माण भी कांग्रेस सरकार ने ही किया है।

 

ठाकुर ने ठियोग-हाटकोटी सडक़ पर  बरागटा द्वारा की जा रही बयानबाजी को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सडक़ों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। वर्ष 2007 में प्रदेश के लिए विश्व बैंक द्वारा 1365 करोड़ रुपये की 10 सडक़ परियेाजनाएं स्वीकृत की गई थी जिसमें ठियोग-हाटकोटी सडक़ भी शामिल थी। वर्ष 2007 में कांग्रेस सरकार ने इस सडक़ को चौड़ा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाएं आमंत्रित की थी, जबकि इसका कार्य तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा  वर्ष 2008 में चाईना की कंपनी को सौंपा गया। बागवानों में वाह-वाही लूटने के लिए नव बर 2008 में तत्कालीन मु यमंत्री आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में इस सडक़ पर मात्र 18 प्रतिशत कार्य ही संपन्न हो पाया।

(एसएनएस के सौजन्य से)

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X