शिमला - हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने राजीव गांधी स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला में बी.ए.एम.एस. की 50 सीटों में प्रवेश के लिए तथा निजी क्षेत्र में बी.एच.एम.एस. में 75 सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की गई छंटनी परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया।
परीक्षा नियन्त्रक प्रो.श्याम लाल कौशल ने बताया कि इस परीक्षा में 2837 में से 2552 ने परीक्षा दी तथा मैरिट सूची अतिशीघ्र तैयार कर ली जाएगी जो विश्वविद्यालय की वैबसाईट पर उपलब्ध होगी। काउंसलिंग 12 अगस्त से विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित होगी।
(एसएनएस के सौजन्य से)