शिमला - हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अनुबंध आधार पर लिपिकों की भर्ती हेतु टाईपिंग टैस्ट तीन अगस्त, को प्रात: 9:30 बजे चार केन्द्रों (इक्डोल, कम्प्यूटर विभाग, यू.आई.आई.टी. और अकादमिक स्टाफ कॉलेज) में आयोजित किए जाऐंगे। कुलसचिव प्रो.मोहन झारटा ने बताया कि 43 पदों के लिए 9 मार्च, 2014 को हई छंटनी परीक्षा आयोजित कर उसके परिणाम के आधार पर यह टाईपिंग टैस्ट आयोजित किया जा रहा है। सभी उत्तीर्ण उ मीदवारों के रोल नंबर विश्वविद्यालय की वैबसाईट पर उपलब्ध हैं तथा उम्मीदवार टाईपिंग टैस्ट केन्द्र पर पहचान पत्र लेकर ही आएं अन्यथा उन्हें टाईपिंग परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0177-2833510, 2833502, 2633406 पर स पर्क किया जा सकता है।
(एसएनएस के सौजन्य से)