Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी आगामी 7 से 9 नवंबर, 2014 को आयोजित करेगा लिटराटी-2014 महोत्सव- सुमिता मिश्रा

Updated on Monday, July 14, 2014 16:56 PM IST

चंडीगढ़ - चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी द्वारा पिछले वर्ष 2013 में आयोजित लिटराटी-2013 महोत्सव की सफलता को मद्देनजर रखते हुए आगामी 7 से 9 नवम्बर, 2014 तक सुखना लेख क्लब चंडीगढ़ में लिटराटी-2014 महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

        यह जानकारी आज यहां चंडीगढ यूटी गेस्ट हाऊस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी की चेयरपर्सन सुश्री सुमिता मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि लिटराटी-2013 की सफलता के बाद लिटराटी-2014 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस लिटराटी-2014 को आयोजित करने का मुख्य उदेश्य चंडीगढ और इसके आसपास के लेखकों, कवियों और लोगों को साहित्य के प्रति बढावा देना है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी  एक नाँन-प्रोफिट संस्था है जोकि एक छोटा सा ग्रुप है। उन्होंने बताया कि इस बार लिटराटी-2014 में हिन्दी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा के लेखकों व कवियों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणवी साहित्य के लिए भी हिन्दी जगत में जगह दी गई है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में मीडिया, ट्रेवल और सिनेता के साथ-साथ आर्ट के विभिन्न भागीदारों के लिए अलग-अलग सत्र भी आयोजित किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि युवा ज्यादा से ज्यादा इस महोत्सव में भाग लें ताकि साहित्य की जानकारी बढें और प्रसार हो। उन्होंने बताया कि पंजाबी साहित्य को देखते हुए उसे पुर्न करने के लिए पंजाबी सत्रों का भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए भी ड्राइंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता भी लिटराटी-2014 में आयेजित की जाएगी। इसके अलावा, कहानी और फोटोग्राफी प्रतियोगितओं को भी आयोजित किया जाएगा। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि लिटराटी-2014 महोत्सव में लोगों के लिए निशुल्क प्रवेश रखा गया है और इस संबंध में लिटराटी की वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

        उन्होंने आगे बताया कि लिटराटी-2014 महोत्सव में 35 से भी अधिक प्रसिद्ध लेखकों्र व कवियों को आमंत्रित किया गया है जिनमें अमिताभा बागची, विनिता डावरा नानगिया, सुधा षाह, डॉ. अनुराधा कपूर, बिनोय बहल, प्रो. रूकमिनी भैया नय्यर, एम.जे. अकबर, अनिता नय्यर, मेघना गुल्जार, शांतनु राय चैधरी, पारो आनन्द, नवतेज जोहर, सथ्या सारन, टिस्का चैपड़ा, आभा नारायण लांबा, नंदिता सी. पुरी जैसी प्रतिष्ठित लेखकों व कवियों ने अपनी सहमति लिटराटी-2014 महोत्सव के लिए दे दी है। चेयरपर्सन ने बताया कि इसके अलावा, लघु कथाएं, और कविता प्रतियोगिताएं सोसायटी द्वारा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान हांस्य कवि सम्मेलन जिसमें सुरेन्द्र शर्मा जैसे कलाकार भाग लेते हैं और अन्य प्रमुख कवि शाम-ए-खुसरों जिनमें युसुफ सईद और शहर के इच्छुक लेखकों को भी जगह दी जाएगी।

        श्रीमती मिश्रा ने बताया कि इस तीन दिवसीय लिटराट-2014 महोत्सव में लेक क्लब चंडीगढ़ में कई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा, परिचर्चा होगी, पुस्तक वाचन और संध्या मनोरंजन के कार्यक्त्रम होंगे, पुस्तकों के स्टाल लगेंगे और बहुत से साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्त्रम भी सायं में आयोजित किए जाएंगें।

        चेयरपर्सन ने चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया इस सोसाइटी के वर्ष 2012 में गठन के बाद से इसने लेखकों से मिलिए कार्यक्त्रम, उभरते लेखकों के लिए वर्कशॉप और लघु कथा व कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करके चंडीगढ़ के साहित्यिक माहौल को नये आयाम दिये हैं। श्री मती सुमित्रा मिश्रा ने आगे बताया कि लिटराटी-2013 में देशभर से लगभग 30 लेखकों व कवियों ने भाग लिया था, जिनमें भास्कर घोस, जेरी पिंटो, पारो आनन्द, किषवार देसाई, मेघना पंत, मधु किषवार, प्रसून जोषी, इरषाद कामिल, राहुल पंडिता तथा अश्विन सांघी जैसे प्रसिद्ध लेखक शामिल थे।

        उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ साहित्यिक सोसाइटी ने प्रसिद्ध अभिनेता और लेखक अनुपम खेर का कार्यक्त्रम करवाया गया था और इस कार्यक्त्रम की बड़ी सराहना हुई थी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ने हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया था, जिसमें सूरेन्द्र शर्मा और दूसरे प्रतिष्ठित कवियों ने भाग लिया था। साहित्यिक माहौल को प्रोत्साहित करने के लिए सोसाइटी के प्रयासों के दृष्टिगत श्याम-ए-खुसरो जैसी कला और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध स्वतंत्र फिल्म निर्माता युसुफ सईद ने भाग लिया। सोसाइटी नियमित रूप से ‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्त्रमों का आयोजन करती रही है।

        अंत में उन्होंने कहा कि लिटराटी-2014 एक मौज मस्ती करने के साथ-साथ साहित्य के बारे में जानकारी हासिल करने का एक अच्छा मंच एक परिवार को देगा ताकि लोग यहां आएं और जानकारी हासिल करें। इस अवसर पर हरियाणा सैकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक अत्रे, सोसायटी के मीडिया समन्वयक सीजे सिंह और सोसायटी के समन्वयक श्री खुशवंत सिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X