Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

भाजपा के पास नहीं है कोई एजेंडा - दीपेंद्र हुड्डा

Updated on Monday, July 14, 2014 16:54 PM IST

चंडीगढ - कांग्रेस संसदीय दल के सचेतक एवं रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पास जनहित से जुड़ा कोई एजेंडा नहीं है। श्री हुड्डा आज जिला रोहतक के गांव जसिया में करोड़ों रूपए की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद ग्रामीण जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

                सांसद हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह लोगों से जुडे़ कौन से एजेंडे़ को लेकर विधानसभा चुनाव में जाना चाहती है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि वे भाजपा से पूछे कि उसके पास कौन सा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा स्थिति यह है कि उनके नेताओं को यह भी मालूम नहीं है कि उन्हें कौन से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना है। सांसद हुड्डा ने कहा कि विपक्षी दलों को हुड्डा सरकार की विकास की नीति रास नहीं आ रही है और इन दलों के नेता एक ही एजेंड़े पर काम कर रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री पद से हटाना है।

                इनेलो को आडे़ हाथों लेते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस दल के नेताओं ने लोगों से छल कपट व गुमराह करके लोकसभा की दो सीटें हथिया ली। उन्होंने कहा कि इनेलो चौ. देवीलाल का नाम भूल चुकी है और इसके नेताओं ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने की बात कहकर लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा कि अगर इनेलो में हिम्मत होती तो इस दल के नेताओं को भी कांग्रेस पार्टी की तरह नाम, काम व व्यवहार के बलबूते पर लोगों से वोट की अपील करनी चाहिए थी। सांसद हुड्डा ने कहा कि इनेलो संभवत देश का पहला ऐसा राजनीतिक दल है जिसने जबरन भाजपा की केन्द्र सरकार को समर्थन देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जब इनेलो के नेता समाज सेवी अन्ना हजारे को दिल्ली में समर्थन देने गए थे तो उन्होंने भी यह कहकर समर्थन लेने से मना कर दिया था कि मैं तुम्हारे जैसे लोगों के खिलाफ ही तो धरना दे रहा हूं।

                सांसद हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा की अध्यक्षता में कल मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने टोल बैरियर पर वसूल की जाने वाली राशि का आधा हिस्सा सरकार के खजाने से देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब वाहन मालिक को आधा ही टोल देना होगा और इसके लिए उन्हें मासिक पास बनवाने होंगे। उन्होंने कहा कि नई टोल पॉलिसी के तहत पानीपत, रोहतक, झज्जर एवं रेवाड़ी में हरेक टोल प्लाजा से 35 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को लाईट कमर्शियल व्हीक्लस, बसों और जेसीबी को 2008 की पॉलिसी के तहत 4 टोल प्लाजा के लिए मंथली पास पर चार फीसदी की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि मकड़ौली कलां, डाहर, गंगायचा जाट और डीघल के चार टोल प्लाजा में से किसी एक भी 35 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सभी जीप व कार को मासिक पास पर 75 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार से मांग करेंगे कि टोल प्लाजा के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को पूरे देश में लागू किया जाए।

                सांसद हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पिछले लगभग 9 वर्ष के दौरान हरियाणा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के फ सलों के भाव हो या फिर बुजु़र्गों को पेंशन देने की बात हरियाणा सब मामलों में प्रदेश का नम्बर वन राज्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन 1000 रूपए प्रतिमाह दी जा रही है जो कि देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आधी यानि 500 रूपए प्रतिमाह की पेंशन भी पूरे देश में कही नहीं दी जा रही है। सांसद हुड्डा ने कहा कि एक आध कार्य में कमी बेशक रह गई हो लेकिन राज्य सरकार ने गलत नीयत से एक भी कार्य नहीं किया है।

                उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अगले पांच सालों में देश के हर राज्य में आईआईटी, आईआईएम व एम्स जैसे बडे़ संस्थान खोलने की बात कह रही है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार तो अगले पांच सालों में इन संस्थानों को खोलेगी जबकि हरियाणा में पहले ही ये तीनों संस्थान खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश शिक्षा का केन्द्र बना है और यहां पर बडे़-बडे़ शिक्षण संस्थानों की स्थापना हुई है। पूर्व की इनेलो-भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि उनके 6 साल के कार्यकाल में हरियाणा में केवल पांच कॉलेजों की स्थापना हुई थी जबकि मौजूदा राज्य सरकार ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ष पांच कॉलेज खोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है ताकि यहां बेहतर निवेश हो सके और रोजगार के अवसर बढे़।

                सांसद हुड्डा ने कहा कि जसिया में बनने वाला कॉलेज भवन की ईमारत सबसे बेहतरीन ईमारत होगी। उन्होंने कहा कि यह भवन चार मंजिला होगा और इसके निर्माण पर 1366.00 लाख रूपए की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने कहा कि जसिया एक बड़ा केन्द्र है और इसमें कॉलेज के निर्माण से आसपास के कई गांव के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।

                इस अवसर पर बरौदा के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो.वीरेंद्र, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी निवास रविन्द्र हुड्डा बब्बल, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्रपाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप नम्बरदार, रोहतक के एसडीएम दलबीर सिंह,जयदीप धनखड़, राजपाल मकड़ौली, बिल्लु हुड्डा, सोनू बधवार, अनिल हुड्डा सांघी, सुरेंद्र पंवार, विकास सीसर, कृष्ण छाबड़ा, सोमबीर जसिया, रघबीर सरपंच व तेजपाल खड़वाल मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X