चंडीगढ़, 30 जनवरी- भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र द्वारा अब राष्ट्रीय स्तर पर आने वाले पहले तीन खिलाडि़यों तथा राज्य में पहले दो स्थानों पर आने वाले विजेता खिलाडि़यों को सीधा दाखिला किया जाएगा। इसके लिए साई केन्द्र में 6 फरवरी से ट्रायल प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस आवासीय योजना के तहत चयन प्रक्रिया में चुने गए खिलाडि़यों को निःशुल्क भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल सामग्री, खेल किट व खेल प्रशिक्षण की उच्चतम सुविधाएं प्रदान की जाएगी तथा गैर-आवासीय योजना के तहत मुफ्त प्रशिक्षण, राष्ट्रीय पदक विजेता टीम खेल में राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने पर 6000 रुपए वार्षिक छात्रवृति तथा मुफ्त खेल किट का सामान दिया जाएगा।
‘आओ और खेलें योजना’ के तहत सामान्य मासिक शुल्क पर मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। साई ने इसके लिए ट्रायल का शैड्यूल जारी किया है। इसके तहत अवासीय योजना के तहत चार खेलों के लिए ट्रायल 6 फरवरी से लेकर आठ फरवरी तक कुरुक्षेत्र के द्रौणाचार्य स्टेडि़यम में होगा। इस सैंटर में आवासीय योजना में साईंकिलिंग, वालीबाल, जुडों व वेटलिफ्ंिटग खेल में प्रवेश के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया आवासीय योजना के तहत खेलों में 12 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक आयु वर्ग के विधार्थी ही भाग ले सकेंगे। सभी प्रार्थियों को अपने साथ शैक्षिणक प्रमाण, खेलों के प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र व अपनी नवीनतम दो फोटो भी लानी होगी तथा साई द्वारा टैस्ट प्रकिया को भी पास करना होगा।
इसके अलावा गैर-अवासीय योजना डे-बोर्डिंग में (आयु वर्ग 12 से 18 साल) एथेलेटिंक्स, हाकी, जुडो, वेटलिफ्टिंग, वालबील, साईंकंिलंग खेलों तथा कम एंड प्ले में (आयु वर्ग 8 से 17 साल) एथेलेटिंक्स, हाकी, जुडों, वेटलिफ्टिंग, वालीबाल, साईंकिंलग तथा बास्केटवाल के लिए भी ट्रायल होंगे। इसके लिए 6 फरवरी से पंजीकरण का कार्य सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक चलेगा।