Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

मुख्यमंत्री 2 फरवरी से प्रदेश के दौरे पर

Updated on Wednesday, January 30, 2013 10:50 AM IST

चण्डीगढ़, 29 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 2 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

        दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 2 फरवरी को प्रातः 11 बजकर 30 मिनट पर सुरजकुण्ड (फरीदाबाद) में हैलीपेड पर भारत के राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे तथा इसी दिन सुरजकुण्ड में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रातः 11 बजकर 35 मिनट पर किए जाने वाले 27वें अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

        इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री इसी दिन बहादुरगढ़ (झज्जर) में दोपहर बाद 2 बजे सैक्टर 9, बहादुरगढ़ में दिल्ली-बहादुरगढ़ मैट्रो की आधारशिला रखने के समारोह की अध्यक्षता करेंगे। तदोपरान्त 2 बजकर 20 मिनट पर विधायक श्री राजेन्द्र सिंह जून के निवास स्थान 1999, सैक्टर 2, बहादुरगढ़ पर लंच करेंगे।

        इसी प्रकार सांय 3 बजे ब्रिगेडियर होशियार सिंह खेल स्टेडियम, बहादुरगढ़ में निम्न परियोजनाओं का उद्घाटन/आधारशिला रखने का समारोह आयोजित किया जाएगा, जिनमें बहादुरगढ़ के 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल का उद्घाटन, ट्रामा सेंटर का उद्घाटन, इंस्टीटयूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (मारूति सुजुकि इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रबन्धित) का उद्घाटन, आईटीआई का उद्घाटन, सैक्टर 9 में जिमखाना क्लब का उद्घाटन, सैक्टर 2-6 में बेरी रोड पर मल शोधन सयंत्र का उद्घाटन, नाहड़ा-नाहड़ी फ्लाईओवर का उद्घाटन, लाइन पार बहादुरगढ़ मल शोधन सयंत्र का उद्घाटन, सैक्टर 9 के पास सिटी मल शोधन सयंत्र का उद्घाटन, लघु सचिवालय की आधारशिला रखना, खरखौदा-असौधा रोड पर आरओबी की आधारशिला रखना, सैक्टर 11 में स्पोर्टस स्टेडियम की आधारशिला रखना, सैक्टर 11 में टाऊन पार्क (हुडा) की आधारशिला रखना, बलोर रोड पर सरकारी कॉलेज की कन्या विंग के भवन की आधारशिला रखना, आईटीआई असौधा की आधारशिला रखना, 6 एमजीडी मल शोधन सयंत्र (पीएचई) की आधारशिला, सामुदायिक केन्द्र सैक्टर 6 की आधारशिला रखना, ऑफिसरस कॉलोनी, सैक्टर 13 की आधारशिला रखना, वैस्ट जू डे्रन बहादुरगढ़ के पुर्नवास की आधारशिला रखना और फुटवियर क्लस्टर बहादुरगढ़ में कॉमन फैस्लिटी सेंटर की अधारशिला रखना शामिल हैं।

        3 फरवरी, 2013 को खरखौदा, जिला सोनीपत के  दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 11 बजकर 45 मिनट पर पिपली (खरखौदा) में लड़कों के लिए राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट पर लड़को के राजकीय महाविद्यालय खरखौदा के परिसर में निम्न परियोजनाओं  का उद्घाटन/आधारशिनला रखने का समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें गांव सिसाना में सिसाना माईनर के आरडी-48085 पर गांव सिसाना में जलसेतु का उद्घाटन, खरखौदा मे जलापूर्ति योजना का उद्घाटन, आईटीआई खरखौदा का उद्घाटन और खरखौदा-असौदा सड़क के सुधार की आधारशिला रखना शामिल हैं।

        मुख्यमंत्री द्वारा गोहाना (सोनीपत)में इसी दिन दोपहर बाद 1 बजकर 20 मिनट पर नेहरू पार्क गोहाना में निम्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जिनमें बरोटा में लड़को के लिए राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखना, गोहाना-पानीपत रोड पर जीन्द-गोहाना-पानीपत रेलवे लाईन पर आरओबी की आधारशिला रखना तथा तहसील रोड छोटु राम चौक, गोहाना पर स्वर्णकार भवन की आधारशिला रखना शामिल हैं।

        इसी दिन मुख्यमंत्री सांय 3 बजकर 20 मिनट पर सोनीपत में स्टेट आफ्टर केयर होम का उद्घाटन करेंगे तथा 3 बजकर 30 मिनट पर शनि मन्दिर सोनीपत के निकट दिल्ली-अम्बाला सैक्शन पर एडिशनल टू-लेन आरयूबी की आधारशिला रखेंगे। सोनीपत में ही 3 फरवरी को सांय 4 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री डीसीआर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल (सोनीपत) के आर्य भट्ट के ब्लॉक में लड़कों के नव-निर्मित हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के परिसर में नए टाइप डिजाइन मकानों की आधारशिला रखेंगे।

        5 फरवरी के दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अम्बाला में प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर हरियाणा वक्फ बोर्ड, 50 सरदार पटेल मार्ग अम्बाला केन्ट के कान्फ्रेंस हॉल में वक्फस के संरक्षण और प्रबन्धन पर राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X