Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

श्री माता मन्सा देवी श्राईन बोर्ड की हुई 14वीं बैठक

Updated on Friday, May 23, 2014 10:50 AM IST

चंडीगढ - श्री माता मन्सा देवी श्राईन बोर्ड के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में श्रद्घालुओं की सुविधाओं और कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण लिए आज यहां हुई बोर्ड की 14वीं बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री व श्री माता मन्सा देवी श्राईन बोर्ड के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बोर्ड व इसके अंतर्गत आने वाले मंदिरों, धर्मशालाओं, वृद्घाश्रमों आदि में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने व गौशालाओं में ढांचागत विकास किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री हुडडा  वित्त वर्ष 2014-15 के लिए श्री माता मन्सा देवी श्राईन बोर्ड पंचकूला के बजट को पांच प्रतिशत बढौतरी के साथ स्वीकृति भी प्रदान की। चालू वित्त वर्ष के लिए यह बजट लगभग 46 करोड 7 लाख रुपए का होगा, जिसमें लगभग 39 करोड 17 लाख रुपए की आय व लगभग 6 करोड 89 लाख रुपए का व्यय का अनुमान है। पिछले वर्ष बोर्ड का कुल बजट लगभग 36 करोड 96 लाख रुपए था।


    बैठक में श्री हुड्डा ने श्राईन बोर्ड में स्वीकृत पदों के विरूद्घ कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए बोर्ड के मुख्य प्रशासक व उपायुक्त पंचकूला की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के आदेश दिए। इसके अलावा, श्राईन बोर्ड व इसके अंतर्गत आने वाले मंदिरों में कार्य कर रहे अनुबंध आधार पर पुजारियों व कर्मचारियों को ठेकेदार के द्वारा नहीं रखा जाएगा अब उनका अनुबंध सीधा बोर्ड के साथ होगा और उनका वेतन सीधा उनके बैंक खातों में जाएगा। इसके अलावा, नियमित पुजारियों में वरिष्ठ मुख्य पुजारी को विशेष वेतन 2500 रुपए देने के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी अनुमति प्रदान की। मंदिर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की बैठक में श्री हुडडा ने मंदिर परिसर में एक पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए भी आदेश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कालका के माता काली मंदिर में ढांचागत सुविधाएं लोगों को प्रदान करने के लिए मंदिर के साथ लगती भूमि को कलैक्टर रेट पर खरीदने के लिए अपनी अनुमति प्रदान की। यह भूमि लगभग सात करोड़ रुपए की राशि से खरीदी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मुंडन घाट का जीर्णाद्धार को भी मंजूरी दी। मंदिर तक श्रद्घालुओं को सुरक्षित पथ मुहैया करवाने के लिए नवनिर्मित सडक पर 55 स्ट्रीट लाईट व हाई मास्ट लाईट लगाई जाएंगी तथा चार लाख लीटर क्षमता वाले भूमिगत पानी का टैंक को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने बैठक में मंदिर परिसर में तीन शौचालय बनाने की अनुमति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने माता मन्सा देवी मंदिर के परिसर में लक्ष्मी भवन में बन रही धर्मशाला के निर्माण कार्य की जानकारी ली और अन्य निर्मित धर्मशालाओं के कमरों व डोरमैटरी के किरायों में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में अन्य सेवाओं के लिए सेवा प्रदाता कंपनियों से सेवाएं लेने के भी आदेश दिए।

इस मौके पर वित्त मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चटठा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल, मुख्य सचिव एस सी चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एसएस ढिल्लों, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव पी. राघवेन्द्र राव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी एमएस चोपडा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के  मुख्य प्रशासक ए के सिंह, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक विकास यादव, पंचकूला के उपायुक्त एवं श्री माता मन्सा देवी श्राईन बोर्ड मुख्य प्रशासक डा. एसएस फुलिया, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस के मिगलानी और सचिव सज्जन सिंह हुड्डा सहित बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X