चंडीगढ़ - हरियाणा पुलिस ने पिन्जौर में एटीएम चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिनमें मंजीत कौर निवासी बैरागी मौहल्ला, पिन्जौर, मोहम्मद नजीम निवासी उत्तर प्रदेश और हरज्ञान सिंह निवासी यूपी शामिल हैं। पुलिस ने इनसे कारतूस सहित देशी हथियार, एक रोड़, एक रस्सी, आक्सीजन सिलैण्डर, एलपीजी का एक छोटा सिलैण्डर, गैस कटर और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए तीनों व्यक्तियों ने चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। मामले की आगामी जांच चल रही है।