Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

गुडग़ांव रैजीडेंट वैल्फेयर एसोसिएशनो की समस्याओं के निपटारे के लिए कष्ट निवारण समिति का गठन

Updated on Tuesday, May 20, 2014 09:59 AM IST

चण्डीगढ़ - गुडग़ांव में रैजीडेंट वैल्फेयर एसोसिएशनो की समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए कष्ट निवारण समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष उपायुक्त हैं और सदस्य सचिव वरिष्ठ नगर योजनाकार को बनाया गया है। समिति की पहली बैठक 29 मई को होगी।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय आज उपायुक्त द्वारा प्राइवेट कॉलोनाइजरों के क्षेत्र की रैजीडेंट वैल्फेयर एसोसिएशनो (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर लिया। उन्होंने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की तर्ज पर आरडब्ल्यूए की समस्याओं को जल्द सुलझाने के लिए समिति बनाई जा रही है जिसके अध्यक्ष उपायुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर आरडब्ल्यूए अपनी पहली 10 समस्याएं उन्हे लिखकर देना होगा, जिस पर संबंधित कॉलोनाइजर अथवा बिल्डर से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद समिति की बैठक बुलार्ई जाएगी जिसमे आरडब्ल्यूए तथा बिल्डरों के प्रतिनिधियों के अलावा संबंधित सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा और सभी पक्षो को सुनने के बाद मौके पर ही समस्या के समाधान का निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय तथा समस्त कार्यवाही की रिपोर्ट राज्य सरकार को भी भेजी जाएगी। इस समिति की पहली बैठक 29 मई को होगी जिसमें आरडब्ल्यूए के अलावा बिल्डर के प्रतिनिधि भी होंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिल्डरों को दिए गए लाइसेंस में कुछ शर्ते भी दी हुई होती है जिसके अनुसार बिल्डरों को उन द्वारा विकसित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवानी होती है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बिल्डरों की बैठक बुलाकर उनसे मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियो ने बिल्डरों की रिपोर्ट उपायुक्त के साथ सांझा करने का आग्रह किया जिसपर उपायुक्त ने तत्काल कह दिया कि रिपोर्ट उन्हे दी जाएगी ताकि वे वस्तुस्थिति से जिला प्रशासन को अवगत करवा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार बिल्डर अथवा कॉलोनाइजरो द्वारा विकसित क्षेत्रो में लोगों को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जिसके वे हकदार है। 

आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को बताया कि बिल्डरों द्वारा विकसित क्षेत्रों में पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज, सर्विस रोड़, ग्रीन बैल्ट तथा पार्कों की स्थिति अच्छी नही है। पार्को में लोगों के घूमने के लिए ट्रैक बनाना तो दूर उनकी चार दीवारी तक नही करवाई गई है। इसके अलावा, सामुदायिक केन्द्रो का कर्मिशयल उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि बिल्डरों द्वारा हर रिहायशी क्षेत्र में डिस्पेंसरी तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाना चाहिए था, जो उन्होंने नही किया। इसी प्रकार, बिल्डरों के क्षेत्र में सडक़ो की हालत खराब है और वाटर हारवेस्टिंग के लिए भी कोई प्रबंध नही किए गए है। आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से आरडीसिटी, साऊथ सिटी, सुशांत लोक आदि बिल्डर के क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह भी किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X