Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान पंचकूला बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग देने में देश का चौथा संस्थान बना

Updated on Tuesday, May 20, 2014 09:45 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, पंचकूला को प्रतिष्ठित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग साइट के रूप में घोषित किया गया है जोकि इस प्रकार का प्रशिक्षण देने वाला देश का सरकारी क्षेत्र का चौथा संस्थान बन गया है।

यह जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने आज राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान द्वारा करवाये जा रहे बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट प्रोवाइडर कोर्स के दौरान दी।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने बताया कि हृदयघात या दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में पीडि़त को तुरंत दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा सहायता से जीवन बचाने की संभावनाओं का बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान पहले कुछ मिनट काफी अहम होते है जब मरीज को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। अमेरिकन हेल्थ एसोसिएशन की बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रणाली क्रम दर क्रम एक प्रक्रिया है, जिसे आपातकाल की स्थिति में मरीज को तुरंत देने की आवश्यकता होती है।

संधू ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, पंचकूला को प्रतिष्ठित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग साइट के रूप में चुना गया है। उन्होंने बताया कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट प्रोवाइडर कोर्स के लिए संस्थान में सभी प्रकार के जरूरी उपकरण, जिसमें एसोसिएशन के प्रमाणित प्रोटोकाल में प्रशिक्षित नौ टे्रनर्स, मैनीकुइन्स (पुतले) तथा ऑटोमेटिड एक्सटर्नल डीफाइब्रीलेटर मशीनें शामिल है, उपलब्ध करवाये गये है। उन्होंने बताया कि संस्थान को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के प्रमाणिक साइट के रूप में देश के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र मौलाना आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली की सहायता से विकसित किया जा रहा है, जिसमें केन्द्र के प्रशिक्षण समन्वयक डॉ राकेश कुमार तथा राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की प्राचार्य डॉ ऊषा गुप्ता सहयोग दे रहे है।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग साइट में अब तक 70 से ज्यादा चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज के ट्रेनिंग कोर्स में राज्यभर से 23 आपातकालीन मेडिकल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में शुरूआती चरण में राज्य के सभी चिकित्सकों को यह कोर्स करवाया जायेगा। इसके उपरांत 102 नम्बर हरियाणा वाहन सेवा के सभी कर्मियों के अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ को सभी यह कोर्स करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति भी इस कोर्स में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि विदेशों में भी इस तरह की ट्रेनिंग आम लोगों के साथ-साथ चिकित्सा से जुड़े लोगों को भी दी जाती है। इसी प्रकार, हमारे देश में भी ज्यादातर मामलों में लोगों को व्यवहारिक ज्ञान नहीं होता और मरीज को आपातकाल की स्थिति में नहीं बचा पाते। इसी को मद्देनजर रखते हुए चिकित्सकों के साथ-साथ सामान्य व्यक्तियों को भी इस प्रकार की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया है।

संस्थान की प्राचार्य डॉ ऊषा गुप्ता ने श्रीमती संधू को बेसिक लाइफ सपोर्ट तथा एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट से संबंधित उपकरणों एवं प्रणाली की जानकारी भी दी। इस अवसर पर महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ नरेन्द्र अरोड़ा भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X