चंडीगढ़ - भारत के चुनाव आयोग ने लोक सभा आम चुनाव-2014 की घोषणा की तिथि से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लगाई गई आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही तुरंत प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की है।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा इस आशय की आवश्यक अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अधिसूचना की सूचना केबिनेट सचिव सहित सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को प्रेषित की गई।