रोहतक, 29 जनवरी। मुम्बई के विरार में 21 से 25 जनवरी तक आयोजित 50वीं राष्ट्रीय स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रोहतक के तन्मय राठी ने दो स्वर्ण पदक जीतने का जश्र आज भी जारी रहा। आज जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व जिला उपायुक्त विकास गुप्ता ने तन्मय राठी को आर्शिवाद देते हुए कहा कि ये उनकी व उनके गुरूजनों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने सभी बच्चों को इससे प्रेरणा लेने को कहा व इसे हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई खेल नीति का शानदार परिणाम बताया।
कल कि शिक्षा के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है क्योंकि शिक्षा से बच्चों की बुद्धि का विकास होता है व खेल से शारीरिक विकास होता है। इसलिए बच्चों में तीव्र बुद्धि व शारीरिक विकास दोनों ही काफी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों गुण एक अच्छे खिलाड़ी में ही सम्भव हैं। उन्होंने तन्मय को अगले साल दिल्ली में होने वाले विश्व स्कूल खेलों में कड़ी मेहनत करने व स्वर्ण पदक जीतने की प्रेरणा भी दी।
वहीं आज जिला शिक्षा अधिकारी जगबीर सिंह मलिक ने भी तन्मय को जीत की बधाई दी और जीत के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते रहने का आश्वासन तन्मय से लिया। उन्होंने कहा कि वे खुद भी एक बहुत अच्छे खिलाड़ी रहे हैं व साथ ही उन्होंने शिक्षा में भी बहुत अच्छे मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज जमाना बहुत बदल गया है व शिक्षा के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है।
रोलर स्केटिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 50वीं स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप जोकि मुम्बई के विरार में आयोजित हुई थी, इसमें तन्मय ने 1000 मीटर व 500 मीटर रिंक रेस में 2 स्वर्ण पदक हासिल किये थे।