Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

महाकवि संत सूरदास के 536 वें जन्मोत्सव के मौके पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Updated on Monday, May 05, 2014 14:48 PM IST

चण्डीगढ़ - हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा महाकवि संत सूरदास के 536 वें जन्मोत्सव के मौके पर महाकवि की पावन जन्म स्थली ग्राम सिही, फरीदाबाद स्थित सूर स्मारक स्थल के पंरागण में गत सांय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया । कवि सम्मेलन की अध्यक्षता जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद एवं कवि आचार्य बलदेव राज शांत ने की। कार्यक्रम का आयोजन महाकवि संत सूरदास स्मारक ट्रस्ट सिही के सहयोग से किया गया ।

अकादमी के निदेशक डा0 श्याम सखा श्याम, ट्रस्ट  के अध्यक्ष पं0 जयदेव शर्मा तथा आचार्य शांत सहित सभी कवियों, पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने महाकवि संत सूरदास की प्रतिमा पर माल्यार्पंण करके कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया।

        गाजियाबाद से पधारी कवियित्री डा0 मधु भारतीय ने सूरदास की महिमा का बखान करते हुए कवि सम्मेलन की शुरूआत कुछ इस तरह की -

इतना सुन्दर कहां था सूरदास से पहल बचपन,

उनके कान्हा की हर मुद्रा , पर न्यौछावर तन-मन-धन ।

        दिल्ली से आए कवि महेन्द्र शर्मा की काव्य शब्दलडियां थी ---

कुछ करके दिखाओ किसी के लिए , हाथ गम से मिलाओ किसी के लिए,

घर तुम्हारा उजालों से भर जाएगा , इक दीया तो जलाओ किसी के लिए।

        कवियित्री मीनाक्षी जिजीविषा ने अपनी रचना कुछ इस अंदाज में बयां की --

क्षण मेरा अटल निकलेगा , दल में से भी दल निकलेगा,

नेताओं पर यकीन हो कैसे भला ,क्या रस्सी से बल निकलेगा ।

        कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य शांत ने सूर की काव्य तपस्या का चित्रण अपने अनूठे अन्दाज में इस तरह किया ---

सूर सरीखी साधना कहां करेगा कौन,

माधव मुरली में मगन मन मन्दिर में मौन ,

नयन नूर बिन सूर ने देखा सब संसार,

कविता कामिनी कंस को कैसे सकें बिसार।

        अकादमी के निदेशक डा0 श्याम सखा श्याम ने अपनी यह रचना पढ़ कर कवि सम्मेलन का समापन किया---

मैं न मजहब लिखता हूं न जात लिखता हूं,

दिल में आ जाए बस वही तो बात लिखता हूं,

मुझ से कुछ और उम्मीद  मत रखना दोस्तो,

मैं तो आज भी दिन को दिन, रात को रात लिखता हूं।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X