पंचकूला (धर्मेन्द्र सिंह) - स्वामी चिन्मयानंद द्वारा स्थापित चिन्मय मिशन ने तारा कल्चरल ट्रस्ट के सहयोग से संदीपनी साधनालय मुंबई में 29 अगस्त से शुरू होने जा रहे दो-वर्षीय पूर्णत: नि:शुल्क वेदांता कोर्स के लिए 30 वर्ष से कम आयु के ग्रेजुएट युवक-युवतियों से 15 मई तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन पत्र संदीपनी डॉट चिन्मयामिशन डॉट कॉम वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं।
कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए 091-22-28570368 या 28575805 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र संदीपनी एट चिन्मयामिशन डॉट कॉम पर मेल किये जा सकते हैं या फिर सीईओ, तारा कल्चरल ट्रस्ट, चिन्मय मिशन, साकी विहार रोड, पोवाई, मुंबई 400 072 पते पर डाक से भेजे जा सकते हैं।
चिन्मय मिशन के आधिकारिक पे्रस नोट में कहा गया है कि योग्य अ यर्थियों का चुनाव देश के कई शहरों में इंटरव्यू के बाद किया जायेगा। चुने गये कैंडीडेट्स के भोजन, आवास, पुस्तकों व वस्त्रों आदि की नि:शुल्क व्यवस्था मिशन की ओर से की जायेगी। आध्यात्मिक रुझान वाले अ यर्थी इस कोर्स के बाद मिशन के दुनिया भर में फैले 300 से अधिक केंद्रों में सेवा दे सकेंगे या फिर वे अपनी रुचि के क्षेत्र में काम करने के लिए स्वतंत्र होंगे। कोर्स अंग्रेजी में है और इसके तहत गीता, उपनिषद, रामायण एवं महाभारत आदि का अध्ययन कराया जायेगा।