चंडीगढ़ - हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी के खोल थाना क्षेत्र में अपनी ही बेटी से ही दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को पुलिस ने लडक़ी के पिता हनुमान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लडकी ने अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुये शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही करते हुये उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।