चण्डीगढ़, 28 जनवरी- हरियाणा के वित्त मंत्री श्री हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पंचकूला जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी को पंजाबी भाषा के प्रचार एवं प्रसार तथा पंजाबी कला के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए उन्हें एक स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्री सुखचैन सिंह भंडारी ने समय-समय पर अकादमी के लिए सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करके पंजाबी भाषा को बढ़ावा दिया है।
उल्लेखनीय है कि श्री भंडारी कई दशकों से निरंतर पंजाबी एवं हिन्दी भाषाओं में साहित्य और संस्कृति की सेवा करते आ रहे हैं जिनकी अब तक लगभग 20 पुस्तकें साहित्यिक क्षेत्र को समर्पित हो चुकी हैं। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी में बतौर निदेशक वह पौने दो वर्षों से अब तक लगभग 70 के करीब साहित्य व कला के कार्यक्रम हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के विभिन्न स्थानों में आयोजित कर चुके हैं। जो पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए एक प्रशंसनीय कदम है।