चंडीगढ़ - हरियाणा पुलिस ने विभिन्न घटनाओं में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रयुक्त टाटा एस व इसके साथ पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डबवाली पुलिस ने 24 फरवरी 2014 को गांव शेरगढ़ स्थित खाद्य एवं आपूर्ति गोदाम से 21 क्विंटल गेहूं की लूट मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त टाटा एस व पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की रात्रि को शेरगढ़ स्थित गोदाम से टाटा एस व पिकअप पर सवार लगभग दस लोगों ने चौकीदार को बंधक बनाकर 42 बैग गेहूं चोरी करके ले गए। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पतराम पुत्र पूर्ण सिंह निवासी माडीमूसतबा, दलवारा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सदोके, गुरदेव पुत्र गुरमुख निवासी माडीमूसतबा, छिंद्र पुत्र शमशेर निवासी सदोके (पंजाब) व राजू पुत्र श्रवण निवासी दाडू (राजस्थान) के रूप में की गई है। इस मामले के शेष आरोपियों की धरपकड़ जल्दी की जाएगी।