चंडीगढ़ - हरियाणा पुलिस ने सिरसा में 18 अप्रैल को हुई 22 लाख रुपये छीनने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी का स्कैच जारी किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनीम व ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर इस युवक का स्कैच जारी किया है। इस स्कैच हुलिए के संबंध में कोई भी व्यक्ति मोबाइल नंबर 88140-11606 पर सूचना दे सकते हैं। इस घटना के संबंध में सूचना देने वाले का नाम, पता पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा और उसे उचित ईनाम भी दिया जाएगा।