चंडीगढ़ - हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने झज्जर जिले के बहादुगढ़ में पांच दुकानों पर छापा मारा, जिनमें से दो दुकानों में नामत: जय अम्बे मैडिकोज और न्यू राणा मैडिकोज में रैक्सकोफ पाया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में रिकार्ड की छानबीन में कोडीन फोसफेड गैर कानूनी तौर पर बैचा जा रहा था। यह सभी स्टाक खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जब्त कर दिया है। छापे के दौरान सृष्टि मैडिकोज को बंद करके मालिक फरार हो गया। इस दुकान को भी सील कर दिया और बहादुगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ को दुकान के सम्मुख एक गार्ड तैनात करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि टीम ने रोहतक के डीएलएस चौक पर स्थित श्रीराम मैडीकल हाल में छापा मारकर 360 बोल कोरस, 3400 टेबलेट नाईट्रोजीपैम और 336 फोर्टवीन इजैक्षनों के पकडें हैं। मौके से श्रीराम मैडीकल हाल के मालिक रविराज राणा फरार होने में सफल हो गया, परंतु उसका कर्मचारी चेतन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में श्रीराम मैडीकल हाल के मालिक रविराज राणा के विरूद्ध एनपीडीएस के तहत एफआईआर रोहतक पुलिस थाना, सिविल लाईंस में दर्ज कर ली गई है।