चंडीगढ़, 28 जनवरी- हरियाणा पुलिस ने रेलवे विभाग में टी.टी.के पद पर नौकरी लगवाने के लिए रुपये लेने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
हरियाणा पुलिस ने रेलवे विभाग में टी.टी. के पद पर नौकरी लगवाने व अमानत में खयानत करने के मामले में राजकुमार निवासी बिरधाना (झज्जर) हाल रोहतक के सेक्टर-दो को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रोहतक जिला के गांव बोहर निवासी एक युवक से रेलवे विभाग में टी.टी. के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए लिए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत में अर्जी लगाई कि आरोपी से रुपए की बरामदगी करनी है, इसलिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा जाए। अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को 7 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
रोहतक के सैशन जज की अदालत ने लड़ाई-झगडे़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए दो-दो साल व एक-एक हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।
महम थाना के अंतर्गत गांव निडाना में 2009 में हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में सैशन जज इंद्रजीत मेहता की अदालत ने रामनिवास,अशोक व सुमित्रा को दोषी ठहराते हुए दो-दो साल व एक-एक हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।