चंडीगढ़, 28 जनवरी- हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रोहतक जिला में एक युवक को 500 ग्राम चरस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।
हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान॒बीती देर रात गुप्त सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ रोहतक जिला में सैमाण चुंगी पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान वहां खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने युवक को धर दबोचा। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान सतपाल उर्फ चौटाला निवासी पुठी (हिसार) के रुप में हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।