चण्डीगढ़, 28 जनवरी- कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र की बी.एड नए सलेब्स की लिखित परीक्षाएं आगामी 19 फरवरी से प्रारम्भ हो रही हैं। ये परीक्षाएं सांयकालीन सत्र में 2 बजे से 5 बजे तक होंगी।
परीक्षा नियंत्रक डा. हुक्म सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए एस.एल.डीएवी कॉलेज आफ एजुकेशन, अम्बाला शहर, जी.एन.खालसा कॉलेज, यमुनानगर, आर.के.एस.डी.कॉलेज, कैथल, डा. गणेश दास डीएवी कॉलेज आफ एजूकेशन फार वूमैन, करनाल, आर्य कॉलेज, पानीपत, सी.आर.किसान कॉलेज, जींद, सी.आर.कॉलेज ऑफ एजूकेशन, हिसार तथा यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ एजूकेशन, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।