Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

एक उन्नत राष्ट्र, समाज के निर्माण, कन्या भू्रण हत्या, नशे की प्रवृति जैसी चुनौतियों का एकजुट होकर मुस्तैदी से सामना करें - भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

Updated on Saturday, January 26, 2013 20:10 PM IST

चण्डीगढ़, 26 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लोगों का आह्वान किया है कि वे एक उन्नत राष्ट्र तथा अच्छे समाज के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार, कन्या भू्रण हत्या, नशे की प्रवृति जैसी चुनौतियों का एकजुट होकर मुस्तैदी से सामना करें। उन्होंने कहा कि हमें आम आदमी के जीवन में गुणात्मक सुधार लाने, हर छोटे-बडे़, अमीर-गरीब व्यक्ति को विकास में भागीदार बनाने तथा महिला वर्ग के सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर देना होगा तभी हम तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।

श्री हुड्डा आज रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में 64वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस, हरियाणा पुलिस अकादमी (मधुबन), जिला महिला पुलिस, होम गार्डस, एन.सी.सी पुरूष एवं महिला विंग, गर्ल्स गाईड, स्काउट तथा सड़क सुरक्षा संगठन की टुकडि़यों के आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा0 राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डा0 भीमराव अम्बेदकर जैसे महापुरूषों तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी जाने-अनजाने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि इन सभी के संघर्ष और बलिदान के फलस्वरूप आज हम एक आजाद मुल्क में सांस ले रहे हैं।

श्री हुड्डा ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में हरियाणा वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अहीरवाल के इस इलाके के कण-कण में हमारे वीरों की कुर्बानियों के किस्से समाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सन् 1857 की क्रांति में राव तुलाराम ने तावडू में अंग्रेजों के दांत खट्टे किए और नसीबपुर में अंग्रेजों का डट कर मुकाबला किया। झज्जर के नवाब अब्दुर्रहमान खान, बल्लबगढ के राजा नाहर सिंह तथा फरूखनगर के शासक अहमद अली को बिना सुनवाई के फांसी पर लटका दिया गया था। श्री हुड्डा ने कहा कि आज भी रेवाड़ी के इलाके से 24 हजार से ज्यादा सैनिक हमारी सेनाओं में हैं। सन् 1962 की रेजांगला शौर्य गाथा देश की रक्षा की अमर कहानी कहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सन् 1947 से अब तक भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं को, यहां के कर्मठ किसान-मजदूरों को, कारीगरों को तथा साईंसदानों को जाता है, जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश चंहुमुखी प्रगति कर रहा है।

श्री हुड्डा ने कहा कि देश की प्रगति के इस सफर में हरियाणा प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में हरियाणा प्रान्त की बहबूदी के लिए हमने अनेक मंजिलें तय की हैं। वर्ष 2005 में प्रति व्यक्ति निवेश के हिसाब से हरियाणा का देश में 14वां स्थान था और आज हरियाणा पहले स्थान पर है। इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी हरियाणा बडे़ राज्यों में देश में सबसे आगे हैं। वित्तीय प्रबंधन में हम देश में उदाहरण बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलों में हरियाणा ने नई उचाईयों को छूआ है। हमारी अनेक नीतियां और योजनाएं देश के दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। हमारी भूमि अधिग्रहण नीति, खेल नीति और समाज कल्याण की नीतियों का राष्ट्रीय स्तर पर अनुसरण हो रहा है।

श्री हुड्डा ने कहा कि बिजली के मामले में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी कोशिशें जारी हैं। हमने चार नए थर्मल पवार प्लांट लगाए हैं। इनके लगने से प्रदेश की अपनी इंसटाल्ड जैनरेशन कैपेसिटी बढकर 5050 मैगावाट हो गई है। यह क्षमता 2004-05 में सिर्फ 1587 मैगावाट थी। प्रदेश में अब सभी संसाधनों से कुल बिजली उत्पादन क्षमता 8497 मैगावाट है, जोकि 2004-05 में 4033 मैगावाट थी। उन्होंने कहा कि जिला फतेहाबाद के गोरखपुर गांव में 2800 मैगावाट का परमाणु बिजली संयंत्र लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ौसी देश भूटान में पन बिजली परियोजना स्थापित करने के लिए भूटान की सरकार के साथ हरियाणा सरकार की बातचीत चल रही है और कहा कि इससे हम लगभग 2000 मैगावाट की बिजली भूटान से ले पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए हम वर्ष 2013 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मना रहे हैं। हमारी नीतियों के कारण आज हरियाणा उद्यमियों की पहली पसंद बन गया है। प्रदेश में नए-नए इण्डस्ट्रीयल मॉडल टाउनशिप स्थापित हो रहे हैं। पुरानी इण्डस्ट्रीयल एस्टेट्स का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2005 से लेकर अब तक लगभग 61 हजार करोड़ रूपए का निवेश हो चुका है और 97 हजार करोड़ रुपए का निवेश इस समय पाइप लाइन में है। उन्होंने कहा कि औद्योगिकीकरण की इस प्रक्रिया में किसानों और मजदूरों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। कृषि आधारित उद्योगों को विशेष रियायतें दी जा रही हैं। कम विकसित क्षेत्रों में उद्योगों के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रीयल कॉरिडॉर से राज्य के औद्योगिक विकास में एक नई क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले में भी उद्योगों के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज आईएमटी बावल एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि मानेसर-बावल इनवेस्टमेंट रीजन का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। रेवाड़ी जिले मे एक इन्टीग्रेटिड मल्टी मॉडल हब भी स्थापित किया जाएगा।

श्री हुड्डा ने कहा कि किसान हमारे प्रदेश की तरक्की की बुनियाद हैं। हमने खेत और किसान को अपनी प्रगतिशील नीतियों को केन्द्र बिन्दु बनाया है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि हरियाणा गेंहू, बाजरा और धान की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता में देश भर में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हरियाणा को गेंहू की अधिकतम पैदावार लेने के लिए लगातार दूसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है और इसके लिए प्रदेश के मेहनतकश किसान बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए हमने नई नहरें बनाई हैं और पुरानी नहरों की क्षमता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि पानी का समान बंटवारा करने के लिए बीएमएल हांसी-बुटाना लिंक नहर बनाई गई है। इस नहर के चालू हो जाने से रावी-व्यास का 2086 क्यूसिक पानी यमुना कैनाल और लिफ्ट कैनाल सिस्टम में डाला जाएगा। इससे दक्षिणी हरियाणा में सिंचाई सुविधाओं में विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के माध्यम से रावी-व्यास के अपने हिस्से का पानी हासिल करने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि हम आपके इस क्षेत्र में भाखड़ा का पानी लाकर रहेंगे।

श्री हुड्डा ने कहा कि रेवाड़ी जिले में गत आठ वर्षों में नई नहरें बनाने, पुरानी नहरों का विस्तार करने व उनकी क्षमता बढ़ाने, बाढ़ नियंत्रण व नहरों पर पुल आदि बनाने की 30 स्कीमें पूरी की गई हैं और इन पर लगभग 63 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही ऐसी 50 करोड़ रुपए की लागत की 13 स्कीमों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि लिफ्ट कैनाल सिस्टम में सिंचित क्षेत्र 2011-12 में बढ कर 3.82 लाख हैक्टेयर हो गया है जबकि वर्ष 2004-05 में सिंचित क्षेत्र सिर्फ 1.91 लाख हैक्टेयर था। रेवाड़ी जिले में वर्ष 2004-05 की तुलना में सिंचित क्षेत्र में 65 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।

श्री हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रेवाड़ी जिले में विकास कार्यों पर 3221 करोड़ 89 लाख 97 हजार रुपए खर्च किए गए हैं, जिसमें से 1697 करोड 14 लाख 23 हजार रुपए रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जबकि पिछली इनेलो सरकार द्वारा वर्ष 2000 से फरवरी, 2005 तक रेवाड़ी जिले में सिर्फ 435 करोड़ 48 लाख 55 हजार रुपए ही खर्च किए गए थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं तथा सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए रेवाड़ी जिले की 23 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। रेवाड़ी जिले की 6 ग्राम पंचायतों देवलावास, हालूहेडा, बेरली कलां, नठेडा, गुडियानी व जखाला को निर्मल ग्राम पुरस्कार से तथा चार विद्यालयों राजकीय प्राथमिक पाठशाला नांगल शहबाजपुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरी, राजकीय उच्च विद्यालय महेश्वरी व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुड्डी को मुख्यमंत्री स्कूल सौन्द्रीयकरण प्रोत्साहन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्री हुड्डा ने जिला प्रशासन, रेवाड़ी तथा पुलिस विभाग में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर रेवाड़ी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा एक आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता के स्वर प्रभावी रूप से मुखरित हुए। मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों को मिठाई इत्यादि के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 2 लाख 51 हजार रुपए की धन राशि देने तथा सम्बंधित स्कूलों के लिए 28 व 29 जनवरी, 2013 के अवकाश की घोषणा भी की।

इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, निगमों तथा बोर्डों की गतिविधियों व उपलब्धियों को दर्शाने वाली आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी को प्रथम, जिला शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, मार्च पास्ट में एनसीसी सैनी स्कूल प्रथम, हरियाणा पुलिस अकादमी द्वितीय तथा महिला पुलिस अकादमी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस मौके पर पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, सुनारिया (रोहतक) के जवानों ने एक आकर्षक पीटी शो प्रस्तुत किया तथा इसके साथ ही हरियाणा पुलिस की ओर से एक शानदार मोटर साईकल व घुड़सवारी कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया गया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने रेवाड़ी में बावल रोड स्थित युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 पलवल में हरियाणा के विद्युत, वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी।हरियाणा की जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी तथा आबकारी एवं कराधान मंत्री श्रीमती किरण चौधरी ने गुड़गांव के ताऊ देवीलाल खेल परिसर स्थित चौधरी सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट पवेलियन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने रोहतक में 64 वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्घांजलि दी तथा उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों को सादर नमन करता हूं।

फतेहाबाद में हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मन्त्री पं0 शिवचरण लाल शर्मा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरियाणा के कृषि सहकारिता, खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया ने आज भिवानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली।

हरियाणा के सहकारिता मंत्री सतपाल सिंह सांगवान ने आज जींद मेें राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X