Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में राष्ट् ध्वज फहराया

Updated on Saturday, January 26, 2013 19:44 PM IST

चण्डीगढ़, 26 जनवरी- आजाद भारत के 64वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के कुलपति लै.जनरल डा.डी.डी.एस.संधू ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में राष्ट् ध्वज फहराया तथा एन.सी.सी. कैडेटों की भव्य परेड की सलामी ली।

डॉ संधू ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के अनेक लोगों ने देश की आजदी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरियाणा प्रदेश भारत के विकसित प्रदेशों में नम्बर एक की दहलीज पर खडा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के विजन के साथ यह प्रदेश आने वाले दिनों में और अधिक विकसित होगा क्योंकि विश्व तथा भारत के अनेक औद्योगिक घराने इस प्रदेश में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में जो उन्नति की है, वह दूसरों राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है। यहां पर मैडिकल, मिल्ट्ी, एग्रीकल्चर, तकनीकी, मैनेजमेंट, वैटेनरी, स्वास्थय, महिला विश्वविद्यालय सहित अनेकों विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। हरियाणा के खिलाडियों ने हाल ही में हुए खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर बहुत स्वर्ण पदक जीते हैं।

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। इसके पीछे यहां के शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस उपलब्धि के लिए मैं आप सभी को विशेष रूप से बधाई देता हूं। आने वाले दिनों में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में और अधिक विकास होगा। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि वो अपने अपने क्षेत्र में राष्ट्ीय एवं अंतर्राष्ट्ीय स्तर पर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढाए, इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनको भरपूर सहयोग दिया जाएगा। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने स्पोर्टस एवं कल्चर के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

इसके अतिरिक्त, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में कुलपति डॉ. के.एस. खोखर ने आर्मी बैंड की मधुर धुन के बीच तिरंगा फहराया।

उन्होंने छात्र कल्याण निदेशक डॉ. राम कुमार यादव की अगवानी में विभिन्न कालेजों के एन.सी.सी. कैडेटस तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की टुकडि़यों का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।

समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति ने 64वें गणतन्त्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लोगों से धर्म, जाति व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता व देशप्रेम की भावना को सर्वोपरि रखने की अपील की। उन्होंने कहा भारत मानवीय मूल्यों तथा अनेकता में एकता की विशेषता के लिए पूरे विश्व में एक मिसाल है तथा यह विशेषता इस देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर बनाये हुए है।

डॉ. खोखर ने कहा भारत अनेक वीरों, शहिदों व स्वतंत्रा सेनानियों के बलिदान की बदोलत आजाद हुआ है और एक संप्रभु गणतंत्र बना है। उन्होंने कहा वीर शहिदों के सपनों को साकार करते हुए यह देश और हरियाणा प्रदेश निरन्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। आज हरियाणा अनाज उत्पादन तथा प्रति व्यक्ति आमदनी में देशभर में दूसरे स्थान पर है। हम निर्यात में प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कहा हम हरियाणा को कृषि में चार प्रतिशत विकास दर दिलाने के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होेंने युवाओें से आहवान किया कि वे देश के जिम्मेवार नागरिक बने और अनुशासन में रह कर उच्च उद्देश्यों व कड़ी मेहनत के साथ देश को विकास में और आगे बढ़ाये।

इसी प्रकार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलपति डा. आर. पी. हुड्डा ने तिरंगा झंडा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आर.पी.हुड्डा ने समारोह में गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ने आजादी के बाद बहुत प्रगति की है, परंतु जब तक आर्थिक और सामाजिक रूप से हम पूर्णतयाः आजाद नहीं होंगे, तब तक राजनीतिक आजादी का फल सबको नहीं मिल पाएगा। उन्होंने इस दिवस पर आत्ममंथन करने को कहा तथा सामाजिक कुरितियों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से समाज में कन्याओं एवं महिलाओं को सम्मान का स्थान दिलाने के लिए प्रयास करने को कहा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम से सराबोर कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए तथा गीत-नृत्य से कार्यक्रम में चारचांद लगा दिए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X