चंडीगढ़ - हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला हरियाणा द्वारा पंजाबी कवि दरबार ,कहानी दरबार और भाषण प्रतियोगिताएं आदि करवा कर नई विद्यार्थी कलमों को भी उत्साहित किया जा रहा है। यह विद्यार्थी अपनी चयनित की हुई कविताओं जैसे भ्रूण हत्या, देश प्यार, दहेज प्रथा, पर्यावरण और देश पर मर मिटने वाले शहीदों के बारे में अपनी अपनी कविताओं द्वारा आए हुए श्रोताओं को संदेश दे रहे है ।
अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने बताया कि हरियाणा सरकार इस प्रकार के आयोजनों के लिए अकादमी को पूरी तरह से सहयोग प्रदान कर रही है और सरकार चाहती है कि हरियाणा में पंजाबी भाषा को अकादमी के मंच द्वारा प्रफ ुल्ति किया जा सके। इस कड़ी में हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी कस्बे में स्थित आज चौधरी ईश्वर सिंह महिला पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक भव्य बाल कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें इस महाविद्यालय की लगभग डेढ़ दर्जन छात्राओं ने भिन्न-भिन्न विषयों से जुड़ी हुई अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया जिनमें अकादमी की ओर से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रमाण पत्र के साथ सभी भागीदारों को नकद राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उषा तोरान ने घोषणा की वह अपने कॉलेज में इसी सत्र से पंजाबी भाषा को पढ़ाने का प्रबंध करेंगी। इस घोषणा की सभी बैठी हुई छात्राओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।