Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

यमुनानगर बिजली संयंत्र की 300 मेगावॉट की दूसरी इकाई से फरवरी उत्पादन शुरु - कैप्टन अजय सिंह यादव

Updated on Friday, January 25, 2013 20:10 PM IST

चंडीगढ़, 25 जनवरी- यमुनानगर बिजली संयंत्र की 300 मेगावॉट क्षमता की दूसरी इकाई फरवरी के अंत तक उत्पादन शुरू कर देगी,जिससे आगामी गर्मियों के दौरान राज्य में बिजली की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह जानकारी बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज गुड़गांव में एमजी रोड़ पर पुनर्निर्मित अधिकारियों के विश्राम गृह के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए दी। लगभग 28 वर्ष पुराने इस विश्राम गृह के पुनर्निर्माण पर 20 लाख रुपये की लागत आई।

बिजली मंत्री ने बताया कि जिला फतेहाबाद के गोरखपुर में लगाये जाने वाले परमाणु बिजली संयंत्र को लेकर सभी तरह की बाधाओं को दूर कर लिया गया है और अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस बिजली संयंत्र की चार दिवारी का कार्य शुरू किया जायेगा और भवन निर्माण का कार्य अगले छह महीनों में शुरू कर दिया जायेगा।

कैप्टन यादव ने बताया कि चीन के लगभग 15 इंजीनियर इस महीने के अंत तक हरियाणा आ रहे है जो चीनी तकनीक पर आधारित बिजली संयंत्रों के सुचारू ढंग से काम शुरू करने तक यहां रहेंगे। यमुनानगर तथा खेदड़ (हिसार) बिजली संयंत्रों में चीनी मशीनरी लगी हुई है। कैप्टन यादव ने बताया कि यमुनानगर बिजली संयंत्र ने वर्ष 2008-09 में काम करना शुरू किया था और अच्छा कार्य किया है। इस बिजली संयंत्र में विगत वर्ष के दौरान रोटर में खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हुई जोकि चीनी कंपनी का था और भारत में इसकी मरम्मत नहीं हो सकती थी।

उन्होंने बताया कि राज्य के ताप बिजली संयंत्रों में बिजली उत्पादन कोयले की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण भी प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश को कोयला मंत्रालय द्वारा आश्वस्त मात्रा से से भी आधा कोयला मिल रहा है। झज्जर और हिसार के बिजली संयंत्रों का उल्लेख करते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि झज्जर में 1320 मेगावॉट के सीएलपी बिजली संयंत्र को प्रतिदिन 24000 टन कोयले की आवश्यकता होती है, जिसकी तुलना में लगभग6000 टन कोयला ही प्राप्त हुआ। इसी तरह खेदड़ बिजली संयंत्र को प्रतिदिन लगभग20000 टन कोयले की आवश्यकता होती है और इसे 12000 टन कोयला मिला।

कैप्टन यादव ने कहा कि ‘कोयले की कमी के कारण ही हम बिजली संयंत्रों को पूरे लोड़ पर नहीं चला सके और आगामी गर्मियों के दौरान आयातित कोयला को घरेलू कोयले के साथ मिश्रित कर कोयले की जरूरत को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब राज्य को यमुनानगर बिजली संयंत्र की 660 मेगावॉट की तीसरी इकाई के लिए कोयला लिंकेज मिल जायेगा तो उसका निर्माण भी कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि गुजरात के अदानी बिजली संयंत्र ने हरियाणा को 7 फरवरी से 1424 मेगावॉट बिजली उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई है। यह समझौता वर्ष 2008 में हुआ था। इस समय अदानी से केवल 400 मेगावॉट बिजली ही प्राप्त हो रही है।

गुड़गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति पर कैप्टन यादव ने बताया कि इस समय गुड़गांव में प्रतिदिन बिजली की खपत 150 लाख यूनिट है, जिसके गर्मियों के दौरान बढ़कर 200 लाख यूनिट प्रतिदिन होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दौलताबाद में 400 केवी सब स्टेशन को झज्जर बिजली संयंत्र से सीधे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X