Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

राष्‍ट्रपति पहुंचे हिमाचल प्रदेश विश्‍वविद्यालय के वार्षिक सम्‍मेलन में

Updated on Thursday, February 13, 2014 16:39 PM IST

राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी का कहा है कि हमारे शिक्षा संस्‍थानों में सुधार के लिए बदलाव लाने वाले विचारों की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि विश्‍वविद्यालय के प्रभावी प्रबंधन के लिए पूर्व छात्रों की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाया जाना चाहिए। राष्‍ट्रपति आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर में हिमाचल प्रदेश केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय के दूसरे वार्षिक सम्‍मेलन में शामिल होने के अवसर पर बोल रहे थे।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि हमारे विश्‍वविद्यालय रचनात्‍मक कार्यों और नवीनतम तकनीकी विकास का केन्‍द्र बने। उन्‍होंने कहा कि कई केन्‍द्रीय विश्‍वद्विद्यालयों में इनोवेशन क्‍लबों के खुलने से इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। अब आवश्‍यकता इस बात की है कि ये इनोवेशन क्‍लब आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्‍थानों के इनोवेशन संचालकों के साथ मिलकर काम करे ताकि उस क्षेत्र के जमीन से जुड़ इनोवेटर्स के नवीनतम और उपयोगी विचारों को बढ़ावा दिया जा सके।

श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि‍ यह चिंता की बात है की विश्‍व के 200 प्रमुख विश्‍वविद्यालयों की सूची में एक भी भारतीय संस्‍थान का नाम शामिल नहीं है। हालांकि हमारे कुछ इन्‍जीनियरिंग संस्‍थानों और विश्‍वविद्यालयों के परिणाम काफी अच्‍छे रहते हैं। उन्‍होंने देश के छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्‍ता में शीघ्र सुधार किये जाने की आवश्‍यकता जताते हुए कहा कि केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों में प्रतियोगिता और सहयोग का वातावरण विकसित करने की आवश्‍यकता पर जोर दिया।

इस मौके पर राष्‍ट्रपति ने जाने-माने अर्थशा‍स्‍त्री और प्रशासक डॉ. विजय केलकर को ऑनोरिस कॉजा प्रमाणपत्र देकर सम्‍मानित किया। उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश के अविष्‍कारक और उद्यमियों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।  

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X