चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार ने लोकपाल तथा लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव एस.सी. चौधरी की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति का गठन किया है।
इस समिति के अन्य सदस्यों में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के गुप्ता तथा महाधिवक्ता हवा सिंह हुड्डा शामिल हैं। यह समिति लोकायुक्त अधिनियम, 2002 में किसी भी प्रकार के आवश्यक संशोधन को लेकर दो महीनों के अंदर अपनी सिफारिशें देगी।