चण्डीगढ़ - हरियाणा सरकार द्वारा संचालित हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, पंचकूला की ओर से निरंतर प्रकाशित, पंजाबी साहित्यिक मासिक पत्रिका 'शब्द बूंद' का फरवरी 2014 अंक 'काव्य अंक' के रूप में प्रकाशित हुआ है जिसमें हरियाणा, पंजाब, चण्डीगढ़, दिल्ली और जम्मू में स्थापित पंजाबी कवियों की लगभग 70 कविताएं प्रकाशित की गई हैं और यह कविताएं मुख्य तौर पर आज की नारी के उत्पीडऩ से जुड़ी हुई हैं जिनमें उन पर तेज़ाब फेंकना, भ्रूण हत्या, दहेज और रेप के विषय शामिल किए गए हैं। कविताओं के साथ-साथ लगभग 36 गज़़लों को भी इन प्रांतो के गज़़लकारो ने अपनी-अपनी क्लम से रंग बक्शा है।
अकादमी निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने बताया कि इस पत्रिका का लोकापर्ण आज हरियाणा के प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष अकादमी डॉ.कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने अपने कैम्प ऑफिस चण्डीगढ़ में किया। उन्होनें इस विशेषांक में प्रकाशित कविताओं और गज़़लों का अवलोकन करते हुए कहा कि पंजाबी अकादमी समय-समय इस प्रकार की संग्रहित रचनाओं को एक मंच पर लाकर अच्छा प्रयास कर रही है।