Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा

Updated on Monday, February 10, 2014 15:44 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा ‘राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम’ को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने आज राज्य में कार्यक्रम के पहले चरण का शुभारंभ किया, जिसे राज्य के छह जिलों में शुरू किया जा रहा है।
    आज एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम’ की शुरूआत करते हुए राव नरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को पहले चरण में अम्बाला, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, पलवल के हथीन ब्लॉक तथा मेवात के नूंह ब्लॉक में शुरू किया जा रहा है।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में ‘मासिक स्वच्छता योजना’ का शुभारंभ भी किया, जिसे पहले चरण में सात जिलों नामत: जींद, हिसार, सिरसा, सोनीपत, भिवानी, करनाल तथा मेवात में लागू किया जा रहा है। इस योजना को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने योजना को सफल बनाने के लिए स्वैच्छिक भाव से आगे आने तथा सहयोग देने पर रानी रामपाल की प्रशंसा की।
    राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार देश को पोलियो मुक्त बनाने में सफलता हासिल हुई है, उसी प्रकार हरियाणा को अनीमिया मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यूएन मिलेनियम डेवलेपमेंट गोल्स को तब तक प्राप्त नहीं किया जा सकता जब तक प्रदेश पूरी तरह से अनीमिया से मुक्ति न हो जाये। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लगभग एक महीने पहले आरंभ किए गए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को लागू करने में हरियाणा ने पहल की है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र है।
    उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम’ का उद्देश्य प्रदेश में 10 से 19 वर्ष की आयु के किशोरों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाना तथा उनके शारीरिक विकास से संबंधित जरूरतों को पूरा करना है, जिनमें किशोरों की यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करना, पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना, उनका बौद्धिक विकास, घरेलू एवं लिंग आधारित हिंसा से रोकथाम, नशावृति से रोकथाम तथा गैर संचारी रोगों एवं अनीमिया से रोकथाम शामिल हैं।
    कार्यक्रम के अंतर्गत 1000 की जनसंख्या वाले प्रत्येक गांव से 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के दो लडक़े व दो लड़कियां का चयन पियर एजुकेटर के रूप में किया जायेगा तथा उन्हें चिकित्सकों द्वारा किशोर स्वास्थ्य से संबंधी मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये पियर एजुकेटर गांव में किशोरों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं एवं जरूरतों के प्रति जागरूक करेंगे। इस कार्य के लिए पियर एजुकेटर्स को 150 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी।
    इसके अलावा, कार्यक्रम के तहत प्रत्येक तिमाही पर हर गांव में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस दिन किशोरों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरत के अनुसार सैनिटरी नैपकिन, आयरन फॉलिक एसीड की गोलियां, एल्बेंडाजोल की गोलियां, पेट दर्द की दवाईयां तथा गर्भनिरोधक वितरित की जायेगी।
    राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में किशोरावस्था प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘अर्श’ के तहत सभी जिलों के सामान्य अस्पतालों पर ‘किशोर मित्रता क्लीनिक’ खोले गये है, जहां युवा लडक़े/लड़कियों को यौन एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ उचित चिकित्सीय परामर्श एवं इलाज की सुविधा दी जाती है।
    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अब ऐसे क्लीनिकों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जायेगा तथा ऐसे क्लीनिक उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्तर पर भी खोले जायेंगे।
    इसी प्रकार, मासिक स्वच्छता योजना के अंतर्गत आशा कर्मियों के माध्यम से 10 से 19 वर्ष की आयु की ग्रामीण किशोरियों को अस्वच्छ एवं पारम्परिक तौर तरीकों के स्थान पर सैनिटरी नैपकिन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा, जिसके लिए आशा कर्मी प्रत्येक माह आंगनवाड़ी केन्द्रों या पंचायत भवनों में किशोरी लड़कियों के साथ बैठक कर सैनिटरी नैपकिन की उपयोगिता के बारे में बतायेंगी।
    उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए प्रत्येक आशा कर्मी को एएनएम के माध्यम से प्रति बैठक 50 रुपये दिये जायेंगे। योजना के तहत लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन छह रुपये प्रति पैक की किफायती दर पर मिलेंगे तथा आशा कर्मी द्वारा सैनिटरी नैपकिन की बिक्री पर एक रुपया प्रति पैक प्रोत्साहन भी दिया जायेगा।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किशोरावस्था जीवन की ऐसी अवस्था है, जिसमें शारीरिक विकास तेजी से होता है। बच्चे की मनोवैज्ञानिक स्थिति तथा व्यवहार में बदलाव आता है। इस अवस्था में बच्चा अपने बचपन से निकलकर वयस्कता में प्रवेश करता है। इस आयु वर्ग की अलग समस्याएं एवं जरूरतें होती है, जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम लागू किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में 10 से 19 वर्ष की आयु की किशोर जनसंख्या लगभग 55 लाख है जोकि राज्य का भविष्य है। राज्य की इस उभरती पीढ़ी की स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करना महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने तथा इसकी सफलता के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री  ने किशोर स्वास्थ्य शिक्षा की मार्गदर्शिका तथा मासिक महावारी स्वच्छता कार्यक्रम पर दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।
    इस अवसर पर समारोह को स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव नवराज संधू, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ राकेश गुप्ता तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की उपायुक्त, किशोर स्वास्थ्य, डॉ सुषमा दुरेजा ने भी संबोधित किया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X