Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

शिक्षाविद् एचएस मलिक चाइल्ड वेलफेयर कमेटी फरीदाबाद के चेयरमैन बने

Updated on Friday, February 07, 2014 14:43 PM IST

चंडीगढ - महामहिम राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा द्वारा फूड एवं सिविल सप्लाई कमेटी एवं ग्रीवेंस कमेटी फरीदाबाद के सदस्य रह चुके नामी-गिरामी शिक्षाविद् एचएस मलिक को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी फरीदाबाद का चेयरमैन बनाने पर जाट समाज फरीदाबाद, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस (एचपीएससी), सैनिक वैलफेयर फोरम फरीदाबाद, प्रयास सोशल वेलफेयर समिति सहित प्रदेश व जिले की अन्य कई शिक्षण, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री मलिक को बधाई देते हुए इस मनोनयन के लिए राज्यपाल महोदय का आभार प्रकट किया है। गौरतलब रहे कि पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए पहली बार गठित की गई इस कमेटी के चेयरमैन का काम इससे पहले जिला उपायुक्त देखते थे जोकि अब अपनी नियुक्ति के बाद एचएस मलिक देखेंगे। समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए महामहिम राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा द्वारा चंडीगढ़ स्थित राजभवन में सम्मानित किए जा चुके एचएस मलिक को अवन्तिका शकुंतला मैमोरियल संस्थान, शहीद श्रीराम जी लाला जगत नारायण संस्थान, सैनिक वैलफेयर फोरम फरीदाबाद, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस (एचपीएससी), प्रयास सोशल वेलफेयर समिति एवं रोटरी क्लब मिड-टाउन फरीदाबाद द्वारा भी समय-समय पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस (एचपीएससी), दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), डीएवी के विभिन्न स्कूलों सहित अन्य कई शिक्षण, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए एचएस मलिक ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी का चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद कहा कि नाबालिग बच्चों की भलाई के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। यदि इस काम में कोई एनजीओ मजबूर व जरूरतमंद नाबालिग बच्चों की मदद करना चाहती है तो उनके लिए भी उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। श्री मलिक ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वे इस पद पर रहते हुए नाबालिग बच्चों की भलाई के लिए ऐसे कार्य करें जिससे कि वे अपने भविष्य को संवार सकें। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही समाजहित के लिए बढ़-चढक़र कार्य किया है और जो जिम्मेदारी उन्हें आज सौंपी गई है, वह उस पर खरा उतरते हुए बच्चों के हितों के लिए कार्य करेंगे। गौरतलब रहे कि श्री मलिक का मनोनयन ज्वयूनाइल जस्टिस एक्ट 2006 के तहत गठित चयन समिति की सिफारिश पर हरियाणा के महामहिम राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा द्वारा पांच वर्ष के लिए किया है, जोकि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के हितों के संरक्षण के लिए काम करेगी। इस कमेटी में चेयरमैन के अलावा 4 सदस्य और भी हैं।  

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X