चंडीगढ़ - हरियाणा में सीएलपी, इंडिया के महात्मा गांधी थर्मल पावर प्लांट, झज्जर ने बिजली परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की श्रेणी में बिजली मंत्रालय की गोल्ड शील्ड जीती है।
यह पुरस्कार विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केन्द्रीय बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ज्योतिराजदित्या सिंधिया द्वारा दिया गया। सीएलपी, इंडिया के प्रबन्ध निदेशक राजीव मिश्रा और सीएलपी के निदेशक वाणिज्य नवीन मुंजाल ने बिजली की इस गोल्ड शील्ड को हासिल किया।
बिजली मंत्रालय की यह गोल्ड शील्ड वर्ष 2011-12 की 660 मेगावाट की यूनिट-1 और 2012-13 की यूनिट-2 के लिए दी गई।