चंडीगढ़ - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा परीक्षा परिणाम व रि-अपीयर के फार्म ऑनलाईन भरने सम्बंधी जानकारी प्रदान करने के लिए मुख्यालय पर एक हैल्पलाईन नम्बर 01664-254000 स्थापित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने आज बताया कि बोर्ड की सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी प्रथम सैमेस्टर की परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी को घोषित किया गया था। इस परिणाम बारे किसी भी प्रकार की सूचना एवं रि-अपीयर का ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने सम्बंधी जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा एक हैल्पलाईन स्थापित की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 01664-254000 है, जहां से सूचनाएं प्रात: 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।