Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

सेना भर्ती मुख्यालय, अम्बाला छावनी द्वारा 10 से 19 फरवरी, 2014 तक अम्बाला शहर में खुली भर्ती

Updated on Thursday, February 06, 2014 10:38 AM IST

चंडीगढ़ - सेना भर्ती मुख्यालय, अम्बाला छावनी द्वारा 10 से 19 फरवरी, 2014 तक राजीव गांधी खेल परिसर अम्बाला शहर में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सात जिलों नामत: अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सेना भर्ती मुख्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिन युवाओं ने अपने शरीर पर टैटू इत्यादि गुदवा रखे हैं, उन्हें सेना में भर्ती नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथ पर धार्मिक चिह्नï अथवा बाजू पर नाम इत्यादि लिखे युवाओं को भर्ती में शामिल होने की छूट दी जाएगी लेकिन कंधों के पास, छाती पर, पीठ पर या शरीर के अन्य हिस्सों पर टैटू बनवाए युवाओं को रैली में शामिल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को धर्मगुरू तथा डीएससी पद के लिए ऐसे उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकेंगे, जिन्हें मुख्यालय द्वारा भर्ती के लिए बुलावा भेजा गया हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए मुख्यालय द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इस दिन हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, गुडगांव और मेवात जिलों को छोडकर शेष जिलों तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के आमंत्रित उम्मीदवार भाग लेंगे। इसी दिन सैनिक सामान्य ड्यूटी पदों के लिए सभी जातियों के लिए पंचकूला और चंडीगढ़ के रहने वाले उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 11, 12, 13 और 14 फरवरी को क्रमश: करनाल, अम्बाला, कैथल, कुरूक्षेत्र व यमुनानगर के युवाओं की सैनिक सामान्य डयूटी पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक क्लर्क तथा स्टोर कीपर के पदों के लिए 15 फरवरी को कुरूक्षेत्र और करनाल, 16 फरवरी को अम्बाला व यमुनानगर तथा 17 फरवरी को कैथल, पंचकूला तथा चंडीगढ़ के सभी जातियों के उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते हैं।

सैनिक सामान्य डयूटी के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक तथा सीबीएसई के उम्मीदवार के लिए ओवरआल सी-2 ग्रेड या 4.75 परसेंटाइल होना जरूरी है और प्रत्येक विषय में डी ग्रेड से कम नही होना चाहिए। उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए प्रतिशत की कोई शर्त नही है।

सैनिक क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत से कम अंक नही होने चाहिएं। इसके साथ-साथ 12वीं या 10वीं कक्षा में गणित, अंग्रेजी और कॉमर्स विषय हों और इन विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। सीबीएससी के विद्यार्थियों के लिए कम से कम सी-2 और प्रत्येक विषय में कम से कम परसेंटाइल 5 अंक होने चाहिएं। स्नातक उम्मीदवार के लिए 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक की कोई शर्त नही है।

उन्होंने बताया कि धर्मगुरू के लिए कद 160 सेंटीमीटर, वजन 50 किलोग्राम और छाती 77-82 सेंटी मीटर, क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए कद 162 सेंटीमीटर, सैनिक सामान्य डयूटी के लिए कद 170 सेंटीमीटर होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भर्ती नियमावली के मुताबिक सेवारत, सेवानिवृत, सैनिक वीर  नारियों के पुत्रों को कद, वजन और छाती में छूट दी जाएगी और परीक्षा में पास होने पर 20 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। खिलाडिय़ों के लिए भी परीक्षा पास होने पर 50 प्रतिशत बोनस अंक, कद में 2 सेंटीमीटर, वजन में 5 किलोग्राम, छाती में 3 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी। इसी प्रकार एनसीसी कैडेट के लिए भी इन चीजों में छूट के प्रावधान के साथ-साथ बोनस अंक का भी प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि सैनिक सामान्य डयूटी के लिए आयु 17.5 से 21 वर्ष, क्लर्क  के लिए 17.5 से 23 वर्ष और धर्मगुरू के लिए 27 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार को भर्ती के दौरान शिक्षा के मूल प्रमाण पत्रों के साथ-साथ सत्यापित प्रतियां भी लानी होंगी और जाति, मूल निवास, चरित्र प्रमाण पत्र तथा 21 वर्ष से कम आयु की स्थिति में अविवाहित होने का प्रमाण भी लाना होगा। सिख उम्मीदवार को अपने पिता के साथ पगड़ी में खिंची हुई 15 फोटो लानी होंगी। इसी प्रकार खेल, एनसीसी और 15 फोटोग्राफ लानी होंगी, जिनके पीछे उम्मीदवार का नाम लिखा होना जरूरी है। जाति का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र भी लाने होंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X