Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

सूचना का अधिकार अधिनियम भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक क्रांतिकारी पहल- प्रो. एसएस चाहर

Updated on Friday, January 25, 2013 18:50 PM IST

रोहतक. जाट कालेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन प्रो. एसएस चाहर ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। इससे एक प्रभावी बदलाव देश की व्यवस्था में लाया जा सकता है। जाट कालेज की एनएसएस की लडक़ों की तीन यूनिटों एक, दो व चार द्वारा शहर की बाहरी एकता कालोनी में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन के प्रथम स्तर में प्रो. चाहर द्वारा शुक्रवार को सूचना का अधिकार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम व सिटीजन चार्टर जैसे कानूनों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में एनएसएस से सहयोग, सद्भावना व सहनशीलता पैदा होती है और इससे समूह लाइफ की भावना बनती है। उन्होंने युवाओं से उद्देश्य निर्धारित, शिक्षा लेने पर जोर देते हुए कहा कि  मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, निरंतर पढ़ाई करने की आदत डालें।

 उन्होंने मतदाता दिवस के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से एक जागरूक मतदाता बनने की अपील भी की। डॉ. चाहर ने बताया कि सूचना के अधिकार से आम आदमी अपने अधिकार पाने में काफी बल मिला है। इससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को जागरूक उपभोक्ता बनने की नसीहत देते हुए सिटीजन चार्टर पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के शुभारंभ में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल नरवाल ने मुख्यातिथि का परिचय दिया और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जसमेर सिंह व सुधीर दलाल ने धन्यवाद किया। शिविर के सायंकालीन सत्र के दौरान जयवीर सिंह मलिक ने जीवन कौशल, आत्मचिंतन व आत्म विचार पर विद्यार्थियों को जागरूक किया व श्री प्रमोद आर्य ने ईश्वर  क्या है जैसी बातों पर अपने विचार व्यक्त किए।

रोहतक. जाट कालेज की एनएसएस की लड़कियों की यूनिट तीन व पांच की स्वयंसेविकाओं द्वारा विशेष कैंप के दूसरे दिन कालेज के कैंपस में सफाई की और पौधों का पानी दिया गया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र मलिक द्वारा छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने व ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने व उनकी रक्षा करने का संकल्प लेने को कहा। विशेष शिविर के दोपहर बाद के सत्र में कलानौर सतजिंदा कल्याण कालेज की प्रो. डॉ. उषा चावला द्वारा स्वयंसेविकाओं को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया और छात्राओं से आह्वान किया कि वे समाज में फैली बुराइयों को उखाड़ फेंकने में अह्म भूमिका निभा सकते हैं। कैंप में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला डबास ने मुख्यातिथि का परिचय कराया और धन्यवाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनिया वर्मा ने किया।

 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X