Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

अब हरियाणा में भी शुरू होगा ग्रामीण रोजगार गारंटी

Updated on Friday, January 31, 2014 11:26 AM IST

चंडीगढ़, ब्यूरो। हरियाणा मंत्रिमंडल की मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आज हरियाणा ग्रामीण रोजगार गारंटी (बेरोजगारी भत्ता) नियम, 2013 को स्वीकृति प्रदान की है। इन नियमों के अनुसार मनरेगा अधिनियम, 2005 के अंतर्गत कोई व्यक्ति जो पंजीकरण एवं रोजगार रजिस्टर में पंजीकृत है तथा स्कीम के अधीन जारी किया गया जॉब कार्ड रखता है तथा जिसने रोजगार पाने के लिए आवेदन किया है तथा उसका आवेदन कार्य रजिस्टर की मांग में पंजीकृत किया गया है तो वह बेरोजगारी भत्ता पाने का हकदार होगा, यदि उसे कार्य मांग की प्राप्ति पर पंद्रह दिन के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया जाता।

          बेरोजगारी भत्ता वित्तीय वर्ष के दौरान प्रथम तीस दिन के लिए विद्यमान मजदूरी दर का एक चौथाई के बराबर होगा तथा शेष अवधि के लिए विद्यमान मजदूरी दर का आधे के बराबर दर भुगतान किया जायेगा। इस प्रक्रिया में विलम्ब की स्थिति में व्यक्ति मुआवजे का भी हकदार होगा।

          बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वाले व्यक्ति को उस अवधि, जिसके लिए उसके द्वारा बेरोजगारी भत्ते का दावा किया गया है, के अंतिम दिन के बाद पंद्रह दिन के भीतर रोजगार प्राप्ति के लिए आवेदन के सबूत तथा अपने बैंक अकाउंट नम्बर के पूरे ब्यौरे के साथ पंचायत सचिव को आवेदन करना होगा।

          बैठक में आज प्रियदर्शनी आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 368.40 करोड़ रुपये का ऋण लेने के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

          हरियाणा सरकार के इस निर्णय  से प्रियदर्शनी आवास योजना के अंतर्गत 81,000 रुपये की दर से एक लाख लाभार्थियों तथा इंदिरा गांधी आवास योजना के अंतर्गत 11,000 रुपये की दर से 40,000 लाभार्थियों को लाभ पहुंचेगा। बैठक में इन्दिरा गांधी सुपर थर्मल पॉवर प्लांट, झज्जर  के भूमि विस्थापितों को हरियाणा बिजली निगमों में 212 पदों पर नियुक्त करने के बिजली विभाग के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमण्डल ने यह भी निर्णय लिया कि थर्मल पावर प्लांट, खेदड़ की तर्ज पर छोटू राम  थर्मल पॉवर प्लांट, यमुनानगर के भूमि विस्थापितों को भी नौकरियां प्रदान की जाएंगी। इसके लिए इस नीति बनाई जाएगी। इस थर्मल प्लांट के लिए भूमि का अधिग्रहण वर्ष 1984 में हुआ था।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X