चंडीगढ़, ब्यूरो। हरियाणा विधानसभा का आगामी बजट सत्र 21 फरवरी, 2014 से शुरू होगा बुलाया जाएगा। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में मंत्रिमण्डल की आगामी बैठक 6 फरवरी, 2014 को बाद दोपहर 3.30 बजे बुलाने का भी निर्णय लिया गया।