चंडीगढ़ - दीनबंधु चौधरी छोटूराम स्मृति समारोह दो फरवरी को रोहतक के गढ़ी सांपला में मनाया जाएगा। इस समारोह में छोटूराम को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए दिग्गज जुटेंगे। इस समारोह का आयोजन चौधरी छोटूराम विचार मंच की ओर से किया जा रहा है। यह जानकारी आयोजन कमेटी के सदस्य एडवोकेट अमित काजल ने दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह के मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह होंगे। समारोह के दौरान चौधरी छोटूराम की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहृान किया जाएगा।
एडवोकेट काजल ने बताया कि समारोह को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी हुकुम सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम, पूर्व राज्यपाल सुलतान सिंह, जाट संस्था के पूर्व अध्यक्ष उदय सिंह मान, संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार और भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसलिए समारोह के आयोजन के लिए गढ़ी सांपला का चयन किया गया है।