Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

एच1एन1 स्वाईन फ्लू को फैलने से रोकने के लिये प्रभावी कदम - स्वास्थ्य विभाग

Updated on Friday, January 25, 2013 16:29 PM IST

चण्डीगढ़, 24 जनवरी - हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में एच1एन1 स्वाईन फ्लू को फैलने से रोकने और इसके पॉजिटिव मामलों का उचित उपचार करने के लिये प्रभावी कदम उठाने के साथ-साथ इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। चालू वर्ष के दौरान प्रदेश में अब तक स्वाईन फ्लू के 31 मामले प्रकाश में आये हैं।

        विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल में स्वाईन फ्लू के सबसे अधिक नौ मामले प्रकाश में आये हैं जबकि कुरूक्षेत्र एवं फतेहाबाद में चार-चार, हिसार एवं सिरसा में तीन-तीन, यमुनानगर, कैथल एवं पंचकूला में दो-दो और जिला रोहतक एवं अम्बाला में एक-एक मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने कहा कि इनमें से 17 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल करवाया गया और तीन को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि जिला रोहतक एवं फतेहाबाद में एक-एक मरीज को घर में अलग से रखा जा  रहा है। उन्होंने कहा कि कल तक प्रदेश के पांच जिलों से नौ लोगों की मृत्यु होने की रिपोर्ट है। इनमें से कुरूक्षेत्र में तीन, करनाल एवं सिरसा में दो-दो और हिसार एवं गुड़गांव में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

        उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन को अस्पतालों में ऐसे मरीजों के लिए अलग वार्ड या कक्ष बनाने तथा यह सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं कि इन कक्षों में चादरें, रक्तचाप जांचने की मशीनें तथा थरमोमीटर अलग से उपलब्ध करवाये जायें। इसके अतिरिक्त, अलग से बनाये गये इन कक्षों के लिये समर्पित फीजीशियन, नर्से एवं अर्ध-चिकित्सीय अमला भी उपलब्ध करवाया जाये। इन वार्डाें में बडे़-बडे़ ऑक्सीजन सिलेंडर, प्लस ऑक्सीमीटर तथा पोर्टेबल एक्सरे मशीनें भी हमेशा उपलब्ध रहें।

        सभी सिविल सर्जनों को ऐसे निकटतम सरकारी या निजी स्वास्थ्य संस्थान की पहचान करने के भी निर्देश दिये गये हैं जिसमें वैंटीलेटर की सुविधाएं हो। रोहतक, अग्रोहा, सोनीपत एवं गुड़गांव में वैंटीलेटर सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसलिये सिविल सर्जनों को इन शहरों के निजी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ भी सम्पर्क बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं ताकि यदि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से मरीजों को वहां भेजा जाए तो वे उनके लिये वैंटीलेटर की सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।  सभी जिला इकाइयों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट एवं वायरस ट्रांस्फर मीडियम किट, एन 95 मास्क, ट्रिप्ल लेयर मास्क तथा ओसेलटेमीवीर, ऐंटीबाइओटिक्स एवं अन्य  दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि रेपिड रिस्पांस टीम को भी एच1एन1 के पॉजिटिव मामले का पता लगाने के निर्देश जारी किये गये हैं। उन्हें निर्देश दिये गये हैं कि यदि स्वाईन फ्लू का कोई संदिग्ध या पॉजीटिव मामला हो तो उसकी सूचना तुरंत दूरभाष से राज्य सर्वेक्षण इकाई को दी जाए।  उन्हें तुरंत उस क्षेत्र विशेष का दौरा तथा घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना चाहिए। सर्वेक्षण के दौरान यदि किसी संदिग्ध मामले का पता चले तो उन्हें गले एवं नाक के नमूने लेने चाहिए तथा टॉमीफ्लू की दवा देनी चाहिए। स्वाईन फ्लू की इनक्यूबेशन (उष्मायन)अवधि सात दिन है इसलिए मरीज एवं उससे मिलने आने वालों पर स्वाईन फ्लू के इनक्यूबेशन के समय से दुगने समय तक नजर रखी जानी चाहिए। इसलिये, अंतिम प्रकाशित मामले के 14 दिनों तक अनुवर्ती कार्यवाही की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्हें एच1एन1 मरीजों के नमूनों को पुष्टि के लिये राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र, दिल्ली या डा0 लाल पाथ लैब, गुड़गांव या पीजीआईएमईआर ,चण्डीगढ़ भेजने को भी कहा गया है। उन्हें अपने संबंधित जिलों में लोगों को इस बारे जानकारी देने एवं शिक्षित करने पर बल देने को भी कहा गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें रोजाना रिपोर्टिंग विश्लेषण करने तथा आवश्यकता अनुसार उचित कार्यवाही करने का भी परामर्श दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एच1एन1 के लक्षणों से पीडि़त लोगों के उपचार के लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X