चंडीगढ, 24 जनवरी - हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन-1) वर्षा खंगवाल को विज्ञापन शाखा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
वहीं, राज पन्नू, उप-निदेशक (मैगजीन) को उप-निदेशक (क्षेत्र) नियुक्त किया गया है, जबकि एम.एस. यादव, कार्यकारी निदेशक, संवाद समिति को मैगजीन शाखा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।