Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए फतेहाबाद में कम्पयूटर सैन्टर खोला जाएगा - डा. अशोक तंवर

Updated on Friday, January 25, 2013 16:13 PM IST

चंडीगढ़, 24 जनवरीः  खेलों व औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए फतेहाबाद जिला के गोरखपुर में कम्पयूटर सैन्टर खोला जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार अवसर अधिक मिल सके।

        सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. अशोक तंवर ने आज गोरखपुर में शहीद भगत सिंह ग्रामीण खेल मेले के समापन अवसर पर खिलाडि़यों को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव गोरखपुर पुराना व ऐतिहासिक गांव है। युवाओं की खेलों में काफी रूचि है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव के खेल स्टेडियम को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ गांव में कम्पयूटर शिक्षा के लिए कम्पयूटर सैन्टर भी खोला जाएगा।

        उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रांट संसदीय कोष से उपलब्ध करवाई जाएगी। युवाओं को शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कार युक्त बनना है। एक सभ्य नागरिक ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। हरियाणा के युवाओं ने खेलों में अनेक कीर्तिमान बनाए है। राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मैडल जीतने का काम किया है। युवाओं के इसी जोश को देखते हुए सरकार ने नई खेल नीति बनाई है और आज इस खेल नीति के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले है।

        उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 2016 में ब्राजील में होने वाले औलम्पिक खेलों में प्रदेश के खिलाडि़यों द्वारा र्स्वण पदक जीत कर आने पर पांच करोड,रजत पदक प्राप्त करने वाले को तीन करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को दो करोड़ रूपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षो में प्रदेश के 400 से अधिक खिलाडि़यों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर नौकरियां दी गई है। सरकार ने प्रदेश में हरियाणा राज्य खिलाड़ी विकासकोष सृजित किया है जिसके तहत खिलाडि़यों का बीमा किया जाएगा तथा उन्हे प्रतियोगिता में तैयारी के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। इस कोष के लिए एमिटी विश्वविद्यालय की ओर से दस करोड़ रूपए की राशि का अंशदान दिया गया है।

        डा. तवंर ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रदेश के 196 गांवों में राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाए गए है जिनपर अरबों राशि खर्च की गई। छात्रवृति राशि को तीन हजार से बढ़ा कर पांच हजार किया गया है। खिलाडि़यों को दी जाने वाली छात्रवृति व पुरस्कार राशि उनके बैंक खाते में जमा करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रेडेशन सर्टीफिकेट भी आनलाईन उपलब्ध करवाएं जा रहे है जिसके लिए प्रदेश के 7.50 लाख प्रतिभाशाली खिलाडि़यों का डाटा तैयार किया गया है। यह पूरे देश में अपने तरह का पहला प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2012-13 में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 127 करोड 17 लाख रूपए की धनराशि खर्च की गई है।

        उन्होंने कहा कि गोरखपुर गांव ने परमाणु सयन्त्र लगाने में जो सहयोग दिया है वह प्रशंसनीय है। इससे परमाणु सयन्त्र के लगने से गांव की कायाकल्प हो जाएगी तथा हजारों युवाओं को रोजगार, बिजली मिलेगी और नए उद्योग धन्धे लगेंगे जिससे रोजगार के अवसर व लोगों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि गांव गोरखपुर को आदर्श गांव बनाया जाएगा जिस पर करोड़ो रूपए की धनराशि खर्च की जाएगी। गांव दरियापुर में दस करोड़ रूपए की लागत से फुटबाल एकादमी का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे इस इलाके के खिलाडि़यों को सीधा लाभ पहुंचेगा। विशाल खेले मेले में हैवी वेट कटेगरी में धन्नोरी गांव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और टीम को एक लाख रूपए का पुरस्कार सांसद ने अपने हाथो से टीम को दिया। द्वितीय स्थान पर अहर गांव की टीम ने प्राप्त किया और उसे 51 हजार रूपए की राशि नकद ईनाम के रूप में दी गई। 70 किलोग्राम भार में हेमराज  की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे 31 हजार रूपए  िदए गए। द्वितीय स्थान पर डोला गांव की टीम रही उसे 21 हजार रूपए का ईनाम दिया गया।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X