रोहतक - गुरूकुल भैयापुर लाढ़ौत में आज विधायक भारत भूषण बत्तरा ने मकर सक्रांति के शुभअवसर पर कर्मचारियों के आवासीय भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र के प्रति सही जिम्मेदारी निभाने के लिए गुरूकुल की शिक्षा पद्धति ही उत्तम है। गुरूकुल में ब्रह्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार, शिक्षा व खेलों को महत्व दिया जाता है। मुझे यहां आकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि गुरूकुल भैय्यापुरा के विद्यार्थी संस्कार व शिक्षा के साथ-साथ बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। गुरूकुल राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडिय़ों को तैयार कर रहा है।
इस अवसर पर विधायक ने दूर-दूर से आये हुए लोगों की भारी भीड़ को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गुरूकुल प्रबन्धक समिति की ओर से संस्थापक आचार्य हरिदत्त, प्राचार्य हीरालाल ने विधायक के गुरूकुल पहुंचने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से देशवाल खाप प्रधान शिवधन, मास्टर रामप्रकाश, गांव के सरपंच करतार सिंह, लाढौत के सरपंच कदम सिंह, पूर्व रार्षद रविन्द्र, कपूर सिंह, उमेद सिंह, आचार्य हरिदत्त, डॉ. हीरालाल, बी.बी. पठानिया, सतवीर सिंह, कैप्टन जगवीर मलिक, चांदराम फौगाट, रणबीर मलिक, चन्द्रभान, कर्नल आर.एस. सुहाग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।