रोहतक - स्थानीय सेक्टर 2 स्थित बीएमजे गल्र्स कॉलेज में लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व को छात्राओं ने धूमधाम से मनाया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. बिजेन्द्र राठी ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राजबाला नांदल थी। इस अवसर पर छात्रा भावना, पूजा, प्रियंका, हिमानी, क्रीतिका व गुरप्रीत आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ रेनू नान्दल, श्रीमती नीरज रूहिल, ऊषा रूहिल, पी.के. गुप्ता, मोनिका शर्मा, जूली, अमित शर्मा, राजल शर्मा, शिवराज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।